Pics: वेेडिंग रिसेप्शन पर जमकर नाचे राहुल वैद्य - दिशा परमार, अली गोनी नहीं बचा पाए दोस्त के जूते

सिंगिंग स्टार राहुल वैद्य और टीवी स्टार दिशा परमार, 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं और दिन में सात फेरे लेने के बाद रात में इस कपल ने जमकर पार्टी की है। इस रिसेप्शन पार्टी में राहुल के बेस्ट फ्रेंड अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैसमीन भसीन भी शामिल हुए। वहीं राहुल के खतरों के खिलाड़ी के दोस्त विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी ने भी शिरकत की।

अपने शादी के रिसेप्शन पर राहुल वैद्य और दिशा परमार ने रूस्तम के गाने देखा हज़ारों दफा पर डांस करने के साथ शुरूआत की। लेकिन धीरे धीरे वो कुछ अंग्रेज़ी गानों पर पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई दिए।

rahul-vaidya-disha-parmar-wedding-reception-pics-and-videos-aly-jasmin-vishal-anushka-party-hard

इंटरनेट पर राहुल और दिशा के डांस के वीडियो फैन्स लगातार शेयर कर रहे हैं। राहुल वैद्य की इंटरनेट पर काफी फैन फॉलोइंग है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके फैन्स लगातार उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

राहुल वैद्य - दिशा परमार का वेडिंग रिसेप्शन

राहुल वैद्य - दिशा परमार का वेडिंग रिसेप्शन

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी कवर की है इसरानी फोटोज़ ने और उनके इंस्टाग्राम पर इस कपल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। इस तस्वीर में राहुल और दिशा एक दूसरे में खोए हुए नज़र आ रहे हैं।

पहली तस्वीर

पहली तस्वीर

शादी के बाद पति - पत्नी के तौर पर राहुल वैद्य और दिशा परमार की पहली तस्वीर। दिशा का कहना है कि वो बहुत ही लकी हैं कि वो राहुल वैद्य की पत्नी हैं। वहीं दिशा ने राहुल के दूल्हे के लुक को भी बेहद हैंडसम बताया।

पांच मंज़िल का केक

पांच मंज़िल का केक

राहुल और दिशा ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर पांच मंज़िल का केक काटा। उनकी ये तस्वीरें, फैन क्लब्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की। केक पर राहुल और दिशा के नाम के पहले अक्षर R और D लिखे हुए थे।

अली नहीं संभाल पाए जूते

अली नहीं संभाल पाए जूते

राहुल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अली गोनी के ऊपर उनके जूतों को संभालने की ज़िम्मेदारी थी लेकिन राहुल के एक दोस्त ने जूते मांगे और अली ने दे दिए। लेकिन उस दोस्त ने जाकर दिशा की दोस्त को जूते बेच दिए जिसके बाद राहुल को फटका लग चुका है।

ग्रांड हयात मुंबई

ग्रांड हयात मुंबई

शादी के सभी फंक्शन मुंबई के ग्रांड हयात होटल से हुए हैं। रिसेप्शन पर अली गोनी और जैसमीन भसीन ने इस तरह हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली और अब जैसमीन -अली के फैन्स इस तस्वीर को काफी शेयर कर रहे हैं।

नए दोस्त भी शामिल

नए दोस्त भी शामिल

इस रिसेप्शन पर राहुल के नए दोस्त भी शामिल हुए। विशाल आदित्य सिंह और अनुष्का सेन ने हाल ही में राहुल वैद्य के साथ खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया था। इस शो पर राहुल वैद्य सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और उन्हें हर एपिसोड के 15 लाख रूपये मिले हैं।

बेहद खूबसूरत जोड़ा

बेहद खूबसूरत जोड़ा

राहुल और दिशा की एक और बेहद खूबसूरत तस्वीर।

हौसला बढ़ाते दोस्त

हौसला बढ़ाते दोस्त

डांस के दौरान, जैसमीन और अली राहुल और दिशा का हौसला बढ़ाते नज़र आए। राहुल और अली की दोस्ती बिग बॉस पर हुई थी।

अनुष्का ने की जमकर पार्टी

अनुष्का ने की जमकर पार्टी

राहुल की दोस्त अनुष्का ने भी पार्टी से काफी तस्वीरें शेयर कीं।

श्वेता तिवारी - अर्जुन बिजलानी

श्वेता तिवारी - अर्जुन बिजलानी

खतरों के खिलाड़ी में राहुल वैद्य के सह प्रतिभागी श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, सना मक़बूल, विशाल आदित्य सिंह भी इस रिसेप्शन के भागीदार बने।

मिका सिंह - विकास गुप्ता, शेफाली ज़रीवाला

मिका सिंह - विकास गुप्ता, शेफाली ज़रीवाला

इस पार्टी में मीका सिंह, विकास गुप्ता और शेफाली ज़रीवाला ने भी शिरकत की। विकास गुप्ता, दिशा परमार के खास दोस्त हैं वहीं मीका सिंह, राहुल को उनके शुरूआती दिनों से जानते हैं।

शादी मुबारक

शादी मुबारक

इस खूबसूरत कपल को हमारी ओर से शादी मुबारक।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X