मेहंदी रस्म में राहुल वैद्य-दिशा परमार का रोमांस Video, वेडिंग ड्रेस की लगी लाइन, अर्शी खान की खास तैयारी
राहुल वैद्य और दिशा परमार की गुरुवार यानी कि आज हल्दी की रस्म है। राहुल और दिशा परमार की शादी 16 जुलाई कल होने वाली है। बुधवार को दिशा परमार की मेहंदी रस्म हुई। जहां पर राहुल वैद्य भी मौजूद रहें। इस मेहंदी रस्म की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय राहुल वैद्य और दिशा परमार के इंस्टाग्राम फैन पेज पर तेजी से देखे जा रहे हैं।
जहां पर दिशा परमार के लिए उनके दोस्तों ने एक स्पेशल डांस के साथ इस मेहंदी की रस्म को काफी स्पेशल बना दिया है।दिशा परमार को देख कर कहा जा सकता है कि उन्होंने मेहंदी की रस्म को कोरोना का ध्यान रखते हुए काफी साधारण रखा।

जहां पर उन्होंने अपने दोस्तों और होने वाले पति राहुल वैद्य के साथ जमकर मस्ती की। मीडिया के सामने बाहर आकर भी राहुल वैद्य और दिशा परमारन ने अपना मेहंदी लुक दिखाया। राहुल वैद्य इस दौरान दिशा परमार का पूरा ख्याल रखते हुए दिखाई दिए।

गुलाबी और सफेद लहंगा चोली पहने हुए दिशा परमार
दिशा की मेहंदी के लिए दुल्हन नाम से एक मंच लगाया गया था। जहां पर वह आलीशान तरीके से बैठकर मेहंदी लगवा रही थीं।दिशा परमार यहां पर गुलाबी और सफेद लहंगा चोली पहने हुए हैं। जो कि काफी खूबसूरत लग रहा है। दिशा के बैठने की जगह को भी काफी खास तरीके से फूलों से सजाया गया था। एक दुल्हनिया वाला अहसास दिशा परमार के लिए मौजूद रहा।

दोस्तों के साथ दिशा परमार की शादी वाली मस्ती
दूसरी तरफ राहुल भी इस मेहंदी की रस्म में अपने लुक से होने वाले दुल्हा दिख रहे थे। दिशा परमार और राहुल वैद्य की खुशी का अंदाजा दोनों की इन तस्वीरों से साफ लगाया जा सकता है। दिशा परमार यहां पर अपने खास दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

राहुल वैद्य कर रहे हैं अपनी शादी की तैयारी
हाल ही में राहुल वैद्य ने बताया कि उन्हें कोविड में शादी की तैयारी करने में काफी मुश्किल हो रही है। उन्होंने एक वीडियो इंटरव्यू में ये कहा है कि उनके लिए कम लोगों को ध्यान में रखते हुए शादी की तैयारी करना आसान नहीं है। राहुल वैद्य ने कहा कि अभी भी कई जगह पर उनकी शादी का कार्ड भेजने का काम जारी है।

अर्शी खान ने लगाई राहुल और दिशा परमार की शादी के लिए मेहंदी
राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्शी खान का भी एक वीडियो शेयर किया है। जो ये दिखा रहा है कि अर्शी खान ने भी अपने खास दोस्त राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के लिए मेहंदी लगवा ली है। अर्शी इस वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें मेहंदी लगवाना वैसे भी बहुत पसंद है। बिग बॅास 14 के दौरान से ही अर्शी खान और राहुल वैद्य की दोस्ती जारी है।

शादी में ये कपड़े पहनेंगे राहुल वैद्य
राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जहां पर वो बता रहे हैं कि शादी के पहले और बाद के कई खास दिनों के लिए उनके पास ढेर सारे कुर्ता हैं। राहुल वैद्य ने इस वीडियो में अपने शादी के कपड़ों की झलक दिखाई है जो कि उन्हें गिफ्ट के तौर पर मिल रहे है। राहुल वैद्य अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की मेहंदी की रस्म के कई वीडियो उनके फैंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। जहां पर कई गानों के साथ इस वीडियो को बनाया गया है। दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी में बिग बॅास 14 के भी कई चेहरे दिखाई देंगे। अली गोनी, जैस्मिन भसीन का नाम इसमें सबसे आगे है।
राहलु वैद्य और दिशा की शादी की शुरुआत मेहंदी के वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











