..................... Rahul Vaidya Disha Parmar takes newborn daughter home Disha Parmar rahul vaidya first family photos and videos with daughter - Hindi Filmibeat

बेटी के जन्म पर रोते-रोते ऐसी हो गई थी स्टार की हालत, अब पहली बार अस्पताल से लेकर निकला बाहर

Rahul Vaidya, Disha Parmar

Rahul Vaidya Disha Parmar With Daughter: टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य इस दिनों सातवे आसमान पर हैं। कपल के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। जहां गणेश चतुर्थी के दिन राहुल और दिशा की बेटी का जन्म हुआ था तो वहीं अपने बर्थडे के लिए राहुल पहली बार बेटी को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं।

अस्पताल से निकलते हुए राहुल और दिशा को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस डिलीवरी के बाद दिशा जहां स्वस्थ दिखाई दे रही थी तो वहीं बेटी को राहुल ने अपने बाहों में थामा हुआ है। दूसरे सेलेब्स की तरह ही राहुल और दिशा ने भी अभय़ी अपनी बेटी का चेहरा नही दिखाया है। इसके साथ ही अब हर किसी को राहुल और दिशा की बेटी का नाम जानने और पहली तस्वीर देखने का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

बता दें कि राहुल और दिशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी। बेटी के जन्‍म से पहले एक टीवी शो पर राहुल ने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनका पहला बच्‍चा लड़की ही हो और उनकी ये चाहत सच में पूरी हो गई।

दिशा की डिलीवरी के बाद बेबी गर्ल के पैदा होने की खबर सुनकर, राहुल काफी इमोशनल हो गए थे। शायद हर पिता अपनी बेटी के लिए ऐसा ही फील करता है। जी हां, आगे हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो एक बेटी का पिता ही महसूस कर सकता है। अगर आप भी राहुल की तरह ही बेबी गर्ल के पिता बने हैं, तो इन बातों को अपने अंदर जरूर महसूस कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X