प्रेग्नेंट पत्नी के साथ ये कैसी हरकतें कर रहा है ये स्टार, बार बार बढ़े हुए पेट को पकड़कर...

Rahul Vaidya Disha Parmar Pregnant: टेलीविजन स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये प्रेग्नेंट कपल इन दिनों अपने पहले प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रहा है।
राहुल दिशा का लेटेस्ट वीडियो
गुड न्यूज़ शेयर करने के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार का नया वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल और दिशा एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। कपल एक दूसरे के साथ यादें संजोता दिखाई दे रहा है।
पार्क में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल और दिशा इस दौरान पार्क में फोटोशूट कराते दिखाई दे रही हैं और राहुल बार बार दिशा के बढ़े हुए पेट पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। दिशा इस दौरान ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
बेहद एक्साइटेड है कपल
बता दें कि इससे पहले इस प्रेग्नेंट कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मम्मी-पापा बनने की खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही दिशा और राहुल ने अपने बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल अनुभव होता है।
ब्लैक आउटफिट्स में की ट्विनिंग
दिशा और राहुल की इस पहली तस्वीर की बात करें तो ये कपल ऑल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ नें स्लेट लिया हुआ है जिसपर मम्मी डैडी और लव लिखा है। वहीं दिशा पीठ पर हाथ रखकर अपने बेबी बंप बेहद बिंदास अंदाज में फ्लॉन्ट कर रही हैं।
सोनोग्राफी का वीडियो
वहीं दूसरी तस्वीर में इस कपल ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है और तीसरी तस्वीर में दिशा और राहुल ने बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने हाथ हिला रहा है।


Click it and Unblock the Notifications