..................... राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की तैयारी शुरू, वायरल हुआ वीडियो Rahul Vaidya and Disha Parmar wedding preparations video viral on social media - Hindi Filmibeat

Video राहुल वैद्य-दिशा परमार की शादी की धमाकेदार तैयारी, दोस्तों ने बोला- भाभीजी घर पर, यार की शादी है

बिग बॅास 14 फेम राहुल वैद्य की शादी में महज कुछ दिन बाकी है। राहुल वैद्य टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। बिग बॅास 14 के दौरान ही ये बात तय हो गई थी कि ये जोड़ी जल्द शादी करेगी। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन से लौट कर आने के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की तारीफ 16 जुलाई फाइनल की गई है। शादी के पहले की तैयारी में ये कपल जुट गया है। हाल ही में इसका एक वीडियो सामने आया है।

जहां पर राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने दोस्तों के साथ शादी के पहले की पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसके कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियो में राहुल दोस्तों के साथ शादी के पहले का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिशा से एक दोस्त कहता है, भाभी जी घर पर हैं..भाभी जी घर पर हैं।

Rahul Vaidya, Disha Parmar,

इसे सुनकर दिशा परमार शरमा जाती हैं और हंसने लगती हैं। दूसरी तरफ दोनों का एक और वीडियो एक फैन पेज पर शेयर हुआ है जहां पर शादी के दौरान के डांस की तैयारी करते हुए सभी दिख रहे हैं। अली गोनी ने भी एक वीडियो शेयर किया है। ऐसा मालूम होता है कि वो भी अपने यार राहुल वैद्य की शादी में रंग जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मेरे यार की शादी के सांग पर सभी मस्ती से डांस करते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने बिग बॅास 14 के घर में इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो दिशा परमार से शादी करेंगे।

कोरोना और दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण दोनों के परिवार ने डेट फाइनल नहीं की थी। ये भी बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। बिग बॅास के घर में राहुल ने एक एपिसोड के दौरान दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज करके इस बात का तय बताया दिया कि उनकी जिंदगी में प्यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X