राहुल वैद्य और दिशा परमार ने रखी बेबी शॉवर सेरेमनी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने ढाया कहर

Disha Parmar Baby shower: मनोरंजन जगत के फेमस कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दिशा परमार प्रेग्रेंट हैं। इसी के चलते बीती रात दिशा परमान और राहुल वैद्य ने शानदार बेबी शॉवर सेरेमनी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिशा का बेबी बंप फ्लॉट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
राहुल वैद्य और दिशा परमार-
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। तब ये जोड़ी अपने प्रेग्नेंसी फेज का हर पल एंजॉय कर रही है। वहीं मॉम टू बी दिशा परमार अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।
दिशा परमार की बेबी शॉवर पार्टी-
दिशा परमार अपने बेबी शॉवर में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने स्पेशल डे के लिए जल्द ही मां बनने वाली दिशा परमार ने लैवेंडर कलर की ऑफ-शोल्डर रूच्ड ड्रेस कैरी की थी और इस आउटफिट में एक्ट्रेस ने जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा था।
वहीं प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में राहुल वैद्य भी काफी कूल लग रहे थे। बेबी शॉवर के दौरान दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ हैप्पी पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस द्वारा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में देशा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक स्टैंडी लगी हुई है जिस पर लिखा है- "दिशूल की गोद भराई में आपका स्वागत है।"
दिशा और राहुल ने बेबी शॉवर सेरेमनी में एक यूनिक केक भी काटा। पिंक औ ब्लू के कॉम्बिनेशन का ये केक टू-टियर केक था जिस पर दो बेबीज एक बॉय और एक गर्ल बने हुए थे और उनके हाथों में बैलून्स थे। इस केक पर दिशूल बेबी केक लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications