प्रत्युषा की SUICIDE का इल्जाम.. लेकिन कर रहे हैं पार्टी.. क्यों!

By Shivani Verma

जब से एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने खुदकुशी की है तभी से ही उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सुर्खियों में है। राहुल पर ऐसे इल्ज़ाम हैं कि प्रत्युषा की मौत के जिम्मेदार वही हैं। पिछले दिनों राहुल एक बार में एक लड़की के साथ दिखे थे जिसके बाद वो फिर लाइमलाइट आ गए।

Rahul

इस बार राहुल ने एक बार फिर अपनी सफाई पेश की है। राहुल ने कहा कि जिस लड़की को उनके साथ देखा गया है वो उनकी दोस्त है। राहुल का कहना है कि मैं बार अपने दोस्तों के लिए गया था और हम लोग गेट पर ही मिले थे।

मैं कभी बार के अंदर नहीं गया। मैंने कुछ देर उनसे बात की और वापस आ गया। राहुल ने बताया कि उनके दोस्त उनसे मिलना चाहते थे। उनके दोस्त चाहते हैं कि मैं अपनी लाइफ को फिर से शुरू करूं।

[Finally इनसे खत्म हुई गोविंदा की लड़ाई...मिटी दूरियां!]

राहुल ने कहा कि मैं डांस नहीं कर रहा थी। बहरहाल करता भी तो लोगों को उससे क्या लेना। राहुल ने साथ ही बताया कि कुछ लोग मुझे जानबूझ कर डिप्रेस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इलाज एक सप्ताह पहले ही पूरा हो गया है। उस हादसे के बाद मैं सो नहीं पाता था लेकिन अब मैं 2-3 बजे के बाद सो सकता हूं।

बता दें कि बालिका वुध के नाम से मशहूर प्रत्युषा बैनर्जी ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज को आरोपी बताया गया है। प्रत्युषा और राहुल राज लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच काफी झगड़े हो रहे थे। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठा है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई जिसने प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसा दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X