..................... Rahul Raj Singh Claims Pratyusha Banerjee and Kamya Punjabi Were Never True Friends - Hindi Filmibeat

प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के पीछे था दोस्ती का दिखावा? राहुल राज ने किया काम्या पंजाबी का पर्दाफाश

Rahul Raj Singh

Rahul Raj Singh Pratyusha Banerjee controversy: टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के सालों बाद भी उनसे जुड़ी खबरें सुर्खियां बन जाती हैं। अब उनके बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। उनका कहना है कि लोग भले ही काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा को बेस्ट फ्रेंड्स मानते थे, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग थी।

राहुल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा के बीच कभी गहरी दोस्ती नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि काम्या ने जानबूझकर टीवी एक्टर करण पटेल को प्रत्यूषा से अलग करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा- 'काम्या ने करण को उनसे छीनने की कोशिश की, और इसी से दोनों के बीच दूरी बढ़ी।'

राहुल ने बताया कि इस सबका प्रत्यूषा पर गहरा असर पड़ा। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जिन्हें वो अपना समझती थीं, उन्हीं ने उनका साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा- 'वो अक्सर इमोशनल हो जाती थीं और कहती थीं कि जिसे वो अपना दोस्त मानती थीं, उसने ही उनका भरोसा तोड़ा।'

"मुझे गलत इंसान की तरह पेश किया गया"

प्रत्यूषा की आत्महत्या के बाद राहुल पर कई गंभीर आरोप लगे। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें ही दोष देने लगे। उन्होंने कहा- "मुझ पर प्रताड़ना, मारपीट और यहां तक कि मर्डर का आरोप तक लगा दिया गया। मुझे ऐसा इंसान दिखाया गया जो मैं कभी था ही नहीं।"

"टीवी इंडस्ट्री में दोस्ती सिर्फ दिखावा है"

राहुल ने यह भी कहा कि टीवी इंडस्ट्री में जो रिश्ते हम बाहर से देखते हैं, वो जरूरी नहीं कि असली हों। उन्होंने कहा- "काम्या और प्रत्यूषा की दोस्ती भी सिर्फ ऊपर से अच्छी दिखती थी। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X