..................... Rahul Raj Singh admits about Pratyusha Banerjee pregnancy - Hindi Filmibeat

प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. बॉयफ्रैंड ने मानी प्रेग्नेंसी की बात.. सामने आया सच!

[टेलीविजन] प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में डॉक्टर्स ने यह कंफर्म कर दिया है एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। यह मामला दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इसे सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।

कुछ दिनों पहले ही मुंबई के जेजे हॉस्पिटल की रिपोर्ट में कंफर्म हुआ है कि प्रत्यूषा बनर्जी प्रेग्नेंट थीं। इतना ही नहीं, डॉक्टरों का मानना है कि एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल को सुसाइड करने से एक दिन पहले अबॉर्शन कराया था। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह महीने भर पहले प्रेग्नेंट हुई थीं।

MUST READ: अब तक 7 लड़कियों को धोखा दे चुके हैं राहुल राज सिंह!

बहरहाल, प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड से इस बारे में सवाल किया गया तो वह पूरी तरह से मुकर गए और कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन पुलिस की पूछताछ में राहुल ने माना की प्रत्युषा प्रेग्नेंट थीं और दोनों ने मिलकर ऑर्बशन का कदम उठाया था। क्योंकि उनकी शादी अभी नहीं हुई है।

राहुल ने बताया कि जब पता चला कि प्रत्युषा प्रेग्नेंट है तो वे दोनों ऑर्बशन के लिए डॉक्टर के पास गए थे। लेकिन वहां लंबी लाइन थी, तो प्रत्युषा ने उन्हें जाने को कह दिया। लेकिन ऑर्बशन का फैसला दोनों ने मिलकर लिया था।

गौरतलब है कि, कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली। प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह पर उन्हें खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप है, हालांकि राहुल लगातार खुद को बेकसूर बता रहे हैं। लेकिन कई बातें और प्रूव्स हैं जो राबुल को जिम्मेदार ठहरा रही है।

यहां जानें प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में बाहर आई सच्चाई-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X