उफ्फ...'नक्श' ने तोड़ा लाखों लड़कियों का दिल!
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्श का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा न जाने कितनी लड़कियों की धड़कन हैं। लेकिन आज जो खबर हम सुनाने जा रहे हैं उससे हो सकता है उन लड़कियों का दिल टूट जाए।
जी हां...बात ही कुछ ऐसी है। दसअसल...खबर आई है कि रोहन मेहरा इन दिनों अपनी को-स्टार कांची सिंह को डेट कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रोहन पिछले एक महीने से कांची को डेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल भी फील करते हैं। सुनने में ये भी आया है कि जब रोहन कांची से दूर थे तो वो उसे मिस भी किया करते थे।
हालांकि जब रोहन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांची और उनकी बॉन्डिंग के बारे में कुछ भी बोलना अभी जल्दबाजी होगी।
[24 की हुई 'रागिनी', दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन]
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले रोहन ने अपनी गर्लफ्रेंड युक्ति कपूर के साथ पिक शेयर की थी। रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाए। जहां युक्ति हैदराबाद में सीया के राम की शूटिंग व्यस्त थी तो वहीं रोहन मुंबई में थे। जिसके कारण दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों का रिश्ता टूट गया।


Click it and Unblock the Notifications