राहुल महाजन ने मॉडल नताल्या इलीना से की तीसरी शादी, 18 साल छोटी है पत्नी
Recommended Video

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, बता दें कि उन्होने दूसरे तलाक के बाद तीसरी शादी कर ली है। राहुल महाजन ने काफी समय पहले दूसरी पत्नी डिम्पी गांगुली को तलाक दिया था और इसके बाद वो सिंगल जिंदगी गुजार रहे है थे लेकिन अब वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होने मॉडल नताल्या इलीना से शादी की है..इसके साथ ही काफी समय से चल रही उनकी तलाश खत्म हो गई है।
मॉडल नताल्या इलीना की बात करें को वो कजाकिस्तान की रहने वाली है और बीते 20 नवंबर को दोनो ने एक निजी पार्टी में शादी की है। इस बार राहुल महाजन ने ज्यादा शोर शराबा ना करते हुए मालबार में स्थित एक मंदिर में शादी की और ज्यादा लोगों को इनवाइट भी नहीं किया।

इस मौके पर सिर्फ उनका परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। उनकी पत्नी नताल्या इलीना की उम्र 25 साल है तो वही राहुल की उम्र 43 साल है।
अगर दोनो के उम्र के फासले की बात करें तो उनकी उम्र मे करीब 18 साल का गैप है लेकिन राहुल का कुछ और ही मानना है उनका कहना है कि हम दोनो साथ में काफी ज्यादा अच्छे नजर आते हैं क्योंकि मेरी और नताल्या की हाइट लगभग बराबर ही है।


Click it and Unblock the Notifications











