राहुल महाजन ने मनाया जन्मदिन

By Priya Srivastava

Rahul Mahajan, Dimpy Mahajan
राहुल महाजन को टेलीवुड के पुरुष राखी सावंत के रूप में जाना जाता है।। चूंकि वे भी चर्चाओं में घिरे रहने के लिए किसी भी तरह की पब्लिसिटी करते रहते हैं।। बहरहाल खबर यह है कि उन्होंने सोमवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। और इस पार्टी में अपने खास दोस्तों को बुलाया। इस पार्टी में देबीना बनर्जी अपने हबी गुरमीत चौधरी के साथ मौजूद थीं।।

तो वहीं बिंदू दारा सिंह भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।। लेकिन पूरी पार्टी में अगर कोई आकर्षण का केंद्र रहा तो वह थी राहुल महाजन की पत्नी डिंपी। चूंकि उन्होंने कुछ ऐसे सेक्सी अंदाज में अपने कपड़े पहन कर रखे थे कि पूरी पार्टी में उनकी ही चर्चा होती रही, गौरतलब है कि राहुल ने डिंपी से स्वयंवर के माध्यम से शादी की थी।

दोनों में बीच में दरार भी आयी। लेकिन इस पार्टी को देख कर तो कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि दोनों में किसी बात को लेकर अनबन है।। यही नहीं राहुल महाजन को तो इस बात पर भी ऐतराज नहीं था, जब फोटोग्राफर डिंपी के सेक्सी अंदाज को बार बार अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। इससे तो साफ जाहिर है कि अब राहुल भी डिंपी की सारी खुशियों का ख्याल रखने लगे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X