अब राहुल महाजन खोजेंगे परफेक्ट बैचलर

इस बारे में चैनल वालों का कहना है कि राहुल महाजन उनको इस शो के लिए बेस्ट लगे एक तो वो मराठी अच्छी बोलते हैं दूसरा वो बैचलर लोगों में काफी पॉपुलर भी है। दर्शक भी उन्हें पसंद करते हैं और वे आसानी से उनके साथ जुड़ जाते हैं।
वैसे राहुल महाजन कई विवादों से जुड़े हुए हैं। राहुल के ऊपर उनकी पहली पत्नी की ओर से मारने-पीटने का आरोप लगा था तो उनके बारे में यह भी कहा गया था कि वो ड्रग्स लेते हैं। तो वहीं यह भी खबर थी उन्होंने अपनी मौजूदा पत्नी डिम्पल को बुरी तरह से मार-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया था।
यही नहीं राहुल महाजन के संबंध पायल रोहतगी से भी रह चुके हैं। अपने स्वयंवर के बाद राहुल महाजन रिएलिटी शो 'छोटे मियां'और कॉमेडी सर्कस' में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











