..................... Ragini MMS Returns Season 2 Sunny Leone brings the biggest tadka for series - Hindi Filmibeat

रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 में नमक बन कर आयेंगी सनी लियोन, डांस नंबर "हैल्लो जी" के साथ

प्रतिभाशाली अभिनेत्री जल्द ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की आगामी ऑरिजनल सीरीज़ "रागिनी एमएमएस रिटर्न्स" में "हैल्लो जी" नामक एक सिज़लिंग डांस नंबर के साथ वापसी के लिए तैयार है। सनी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 (2014) में अपने बेबी डॉल एक्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है।

वहीं वह अब ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की वेब श्रृंखला, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के दूसरे सीज़न में एक विशेष उपस्थिति में नज़र आएंगी, जिसमें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल हैं। सनी लियोन इस श्रृंखला में मीत ब्रदर्स द्वारा रचित "हैल्लो जी" नामक एक ओर डांस नंबर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Sunny leone

दिलचस्प बात यह है कि सनी ने खुद पर आधारित बायोपिक 'करनजीत कौर' के साथ डिजिटल दुनियां में कदम रखा था जिसमें दर्शकों को सनी का एक अनदेखे पक्ष देखने मिला था। शो को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।शो के पहले सीज़न में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन मुख्य भूमिका में थे।

नए सीजन में वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिका निभा रहे है।"रागिनी एमएमएस रिटर्न" एकता कपूर की फ्रैंचाइज़ी रागिनी एमएमएस का स्पिन-ऑफ था, जिसकी दो फिल्में रागिनी एमएमएस और रागिनी एमएमएस 2 क्रमशः 2011 और 2014 में रिलीज हुई थीं। नए सीजन का पहला लुक और लांच की तारीख भी जल्द बताई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X