रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2 का बेहद सेक्सी पोस्टर रिलीज, बोल्ड और डरावना , अकेले में देखिए
'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का कमबैक जल्द होने वाला है। इसका पहला लुक पोस्टर आ गया है। जहां पर वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के रोमांस की झलक देखने को मिल रही है। रेड हॅाट बिकिनी में दिव्या अग्रवार काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं। इस पहले पोस्टर लुक से साफ हो रहा है कि अपने पहले सीजन की तरह इस बार भी रागिनी की हॅारर कहानी पहले से ज्यादा बोल्ड और हॅारर होने वाली हैं।
टीवी दुनियां की मशहूर जोड़ी वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल जल्द ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की इस सीरीज का हिस्सा हैं। बता दें कि असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में, शो में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री निश्चित रूप से मस्ट वॅाच फैंस के लिए होने वाली है।

बता दें कि कि इस बार रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2' में 20 वर्षीय रागिनी श्रॉफ की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपनी सहेलियों के ग्रुप के साथ एक ट्रिप पर जाती है। इसके बाद घटनाओं की एक श्रृंखला, उनकी दुनिया उथल-पुथल कर देती है। शो में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर का ज़ोरदार बवंडर देखने मिलेगा, साथ ही कई रहस्यों से भी पर्दा उठेगा।
दिव्या और वरुण के अलावा, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2 में स्नेहा नमनंदी, नवनीत कौर, थिया दस्सुज़ा, साक्षी गुप्ता, ऋषिका नाग, आरती खेतरपाल, अंतरा बनर्जी, अर्चना वडनेरकर, गौरव अलुग, विक्की राठौड़, मोहित दुसेजा, सुबीर राणा गुप्ते भी नज़र आएंगे।साल की यह बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 18 दिसंबर से ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल यहां देखिए पुरानी रागिनी सनी लियोन और करिश्मा शर्मा की बेहद हॅाट तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











