गोविंदा की भांजी होकर भी Ragini Khanna को करना पड़ा स्ट्रगल, बोलीं- मेरी इज़्ज़त नहीं रहती...

Ragini Khanna On Her Career

Ragini Khanna On Her Career: गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और आपको बता दें कि अभी तक वह काफी सारे हिट शोज भी दे चुकी हैं। दर्शकों द्वारा भी उनका काफी प्यार मिला है और अब एक लंबे वक्त से वह स्क्रीन से दूर नजर आ रही है। लेकिन गोविंद जैसे बड़े स्टार की भांजी होना बहुत बड़ी बात होती है।

इसीलिए काफी लोगों का यह भी मानना है कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद भी रागिनी खन्ना का करियर उस मुकाम को छू नहीं पाया। हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान रागिनी खन्ना से जब सवाल किया गया कि गोविंदा की भांजी होने के नाते वह स्ट्रगल कर रही थी। एक कॉल पर वह अपने करियर को आगे बढ़ा सकती थी तो उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया?

इस पर रागिनी खन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं पहले तो प्रवीण खन्ना की बेटी हूं और कामिनी खन्ना की बेटी हूं। इसीलिए मैं सबसे पहले उन्हीं के कदमों पर चलना चाहती हूं। उनको भी अपनी बेटी पर तभी गर्भ होगा जब उनकी बेटी अपने बलबूते पर आगे बढ़ेगी। जब मैं पढ़ाई भी करती हूं तो एक दिन अगर पहले भी पढ़ती हूं तो कभी फेल नहीं होती।"

रागिनी खन्ना आगे बात करते हुए कहती है कि "इसीलिए मेरे पापा के लिए यह बहुत गर्व की बात है और मैं हमेशा से ही बहुत शार्प रही हूं। एक ब्राइट चाइल्ड रही हूं और अगर एक कॉल लग भी जाती तो मेरे माता-पिता की नजर में मेरी इज्जत बिलकुल जीरो हो जाती। यह बात मुझे बर्दाश्त नहीं होती।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "या तो आपको पैसे कमाने होते हैं या फिर आपको काम करना होता है। या फिर कुछ बनकर दिखाना होता है। जिसको बनकर दिखाना होता है वह गेम अलग है। इसीलिए इन सब चीजों के लिए आपको सबसे पहले अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ेगा और फोन करके काम मांगने से एक फिल्म मिलेगी। इसके बाद में क्या?"

रागिनी खन्ना आगे कहती है कि "लोग मेरे लिए कितने कॉल करेंगे? दर्शन आपको ना चाहते हुए भी साइड कर देगी क्योंकि आप फोन कॉल की वजह से आगे आ रहे हो।" अगर रागिनी के करियर की बात करें तो उनका ससुराल गेंदा फूल और राधा की बेटियां कुछ करके दिखाएंगी जैसे शोज में देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: ragini khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X