कपिल शर्मा शो में काम कर पछता रही हैं रागिनी खन्ना, बोलीं- उन लोगों ने मुझे हॉट गर्ल बनाकर...

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो जब से आया है तब से लोगों का पसंदीदा शो बन चुका है। हर कोई इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड रहता है। शो को देखने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ कर आती है। बता दें कि कपिल का शो साल 2016 में शुरू हुआ था वो भी कॉमेडी नाइट विद कपिल के नाम से। इस शो के कई नाम बदल चुके हैं, लेकिन शो को उतना ही प्यार मिला है। बता दें कि इसके बाद द कपिल शर्मा शो के नाम से प्रसारित किया गया था। इस शो को काफी पसंद किया गया था।
शो में कॉमेडियन के साथ ही कई सितारे भी आते हैं जो शो में अपने कुछ नए पुराने राज खोलते हैं। वहीं कई सितारे अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। अक्षय कुमार, सोनाक्षी, ऐश्वर्या जैसे नामी सितारे तो शो में कई बार आ चुके हैं। बता दें कि कपिल के शो पर देश के ही नहीं बल्कि विदेशी आर्टिस्ट भी हिस्सा बन चुके हैं। कपिल का यह शो टीवी के साथ-साथ अब नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होने लगा है। जहां खुलकर कॉमेडी और कई ऐसी बातें भी होने लगीं जो टीवी पर नहीं की जा सकती थीं। दर्शकों को शो में कपिल के बेबाक अंदाज के साथ ही बाकी कैरेक्टर्स भी काफी पसंद आते हैं। वह शो में जान डाल देते हैं।
शो में कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और शो में कृष्णा की मौसेरी बहन रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) भी शो में काम कर चुकी हैं। वहीं अब कपिल शर्मा शो छोड़ चुकीं रागिनी खन्ना ने शो को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कपिल शर्मा शो का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि शो में काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं था। रागिनी ने बताया कि उनसे बस एक ही किरदार निभाने को कहा गया था। ऐसा तो वह रोजाना नहीं कर सकती थीं वह कहती हैं कि वह रोज हॉट गर्ल नहीं बन सकतीं। रागिनी अपने ही किरदार पर नहीं बल्कि अपने भाई के लड़की वाले किरदार पर भी नाराज होती नजर आईं।
रागिनी ने कहा कि मेकर्स का मेरे पास फोन आया था कि मैं इस शो का हिस्सा बन जाऊं। मेरे पास डेट्स की भी कमी थी। वहां मेरी दोस्त भी थी इसीलिए मैंने कुछ एपिसोड किए। रागिनी ने कहा कि शो में उन्हों अच्छा महसूस नहीं हुआ। वह हमेशा ही डिसकंफर्ट में रही। बतौर एक्टर मैं स्टेंडअप्स एंजॉय नहीं करती। मुझे देखना ज्यादा पसंद आता है। मैं कॉमेडी देखना तो चाहतू हूं लेकिन उसका हिस्सा बनना नहीं चाहती हूं।
जब रागिनी से उस एपिसोड के बारे में पूछा जब एंट्री पर ही कपिल शर्मा ने उनसे साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया था। इसपर रागिनी कहती हैं कि मेरे लिए जो कैरेक्टर लिखा गया था वह एक हॉट गर्ल का कैरेक्टर था। मुझसे कहा गया था कि रागिनी को हॉट गर्ल का कैरेक्टर दिया जाएगा। मैं पूछना चाहूंगी कि 'हॉट गर्ल' का मतलब क्या होता है। जो छोटे कपड़े पहने, आखों को सुकून दे। प्रोडक्शन में मेरी एक दोस्त भी थी उसने कहा था कि मैं हॉट गर्ल के लिए परफेक्ट हूं।
रागिनी ने आगे कहा कि जब फेमिनिज्म पर रियलिटी चेक चाहिए होता है तब मैं उस शो में चली जाती हूं। महिलाओं को आज भी हॉट गर्ल के रूप में पेश किया जाता है। मुझे आज भी हॉट गर्ल के रूप में जाना जाता है। रागिनी आगे अपने भाई कृष्णा के कैरेक्टर के बारे में बात करती हैं। वह कहती हैं कि सपना का क्या है वह भी तो एक हॉट गर्ल ही है और उसे रोजाना ही हॉट गर्ल का पार्ट बनना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











