'अब सब स्ट्रेंजर...', Ragini Khanna ने मामी सुनीता आहूजा संग अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- वो बहुत...

Ragini Khanna Relationship With Sunita Ahuja: गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अभी तक वह टीवी के काफी सारे बेहतरीन शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभी तक रागिनी खन्ना को काफी सारी वेब सीरीज और फिल्मों में भी देखा जा चुका है। लेकिन गोविंदा की भांजी होने के नाते उनका करियर में काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा।
हालांकि इसी बीच रागिनी खन्ना ने हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान अपनी मामी यानी कि सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "वह हैप्पी गो लकी पर्सन है और बचपन में पूरी शाम हमारी नानी के घर पर ही बीता करती थी। इसीलिए मैं सुनीता मामी से रोज शाम में जरूर मिलती थी।"
रागिनी खन्ना ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जब से मैंने अपना करियर शुरू किया है तब से मैं टोटली सभी से डिस्कनेक्ट हो चुकी हूं। बचपन में जितना हम बिल्डिंग में खेल खेल कर बड़े हुए हैं उतना ही कैरियर के बाद एकदम से स्ट्रेंजर बन गए। ऐसा इसीलिए क्योंकि मेरे पास में नींद के लिए भी वक्त नहीं हुआ करता था।"
रागिनी खन्ना आगे कहती है कि "लोग मेरे लिए कितने कॉल करेंगे? दर्शन आपको ना चाहते हुए भी साइड कर देगी क्योंकि आप फोन कॉल की वजह से आगे आ रहे हो।" अगर रागिनी के करियर की बात करें तो उनका ससुराल गेंदा फूल और राधा की बेटियां कुछ करके दिखाएंगी जैसे शोज में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











