जब Ragini Khanna का बढ़ गया था 20 किलो वजन, खुद को बुलाने लगी थी हिप्पोपोटामस

Ragini Khanna On Her Weight Gain: गोविंदा की भांजी और मशहूर एक्ट्रेस रागिनी खन्ना आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने भले ही टीवी इंडस्ट्री पर काफी बेहतरीन काम किया हो लेकिन पिछले लंबे समय से उन्होंने छोटे परदे से दूरी बनाई हुई है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने वेट लॉस को लेकर बात की है।
हिंदी रश साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रागिनी खन्ना ने बताया कि किस तरीके से उन्होंने 20 किलो वेट गेन कर लिया था। इसी के चलते उन्होंने अपनी कजिन सिस्टर आरती सिंह से भी माफी मांगी थी और इस दौरान रागिनी ने खुद को हिप्पोपोटामस भी कह दिया। साथ ही वह जोर-जोर से इस बात को लेकर हंसने लगी।
रागिनी खन्ना एक वक्त पर काफी ज्यादा फिट एंड फाइन नजर आती थी और जब उनको उनकी बहन आरती सिंह की शादी में देखा गया था तो उनका अवतार कुछ अलग ही देखने को मिला। रागिनी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि तब तक उनका वजन 20 किलो तक बढ़ गया था।
वायरल हो रही है इस इंटरव्यू की वीडियो में रागिनी खन्ना बताती हुई नजर आ रही है कि "मैंने पहाड़-पहाड़ खाना खाया और जितना कोई भी नहीं खा सकता है। बाद में मैं खुद को शीशे में देखा और मैं सोचने लगी कि मैं तो हिप्पोपोटामस हूं। मुझे लगा कि मैं इतनी मोटी कब हो गई और मैं आरती को बोल रही थी की आरती मुझे माफ कर दो मैं तेरी शादी में इतनी ज्यादा बदसूरत लग रही थी। मैं तुझको बता नहीं सकती।"
रागिनी खन्ना ने आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में वह रियलिटी हिट हुई और मुझे अपने आप को सिर्फ कैमरे में देखने की ही आदत है। लेकिन बाद में जब मैंने कैमरे में देखा तो फिर मैंने वेट लॉस करना शुरू किया।" यह पूरा किस्सा रागनी ने बहुत ही हंसते मुस्कुराते सुनाया और इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई कि खुद पर हंसना बहुत मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











