साल भर बाद रागिनी खन्ना की वापसी

रागिनी ने धारावाहिक के सेट पर कहा, "मैं पूरे एक साल बाद किसी टीवी धारावाहिक के लिए शूटिंग कर रही हूं और एक साथ कई तरह की भावनाएं मेरे मन में आ रही हैं। लेकिन मैं काफी खुश हूं क्योंकि 'ससुराल गेंदा फूल' की टीम के साथ काम कर रही हूं।"
रागिनी स्टार-प्लस के धारावाहिक 'ससुराल गेंदा फूल' से चर्चा में आई थीं और अब वही टीम जी टीवी के धारावाहिक 'बदलते रिश्तों की दासतां' में काम कर रही है।
पिछले दिनों 'झलक दिखला जा' की मेजबानी करने वाली रागिनी ने कहा, "मुझे टीम के साथ बिताए हुए पल याद आते थे।"
बताते चलें कि रागिनी खन्ना बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। फिलहाल वह जी टीवी के रिएलिटी कार्यक्रम 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की मेजबानी कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











