राघव जुयाल का नया धमाका, 'अभय 2' में खतरनाक खलनायक, देखिए पहला लुक

By Filmibeat Desk

ओटीटी प्लेटफार्म ज़ी5 को कुछ बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है और अब यह मंच अभय के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। 'अभय 2' #TheRoadToJustice सबसे अप्रत्याशित क्राइम थ्रिलर्स में से एक है, जिसमें खलनायकों की एक दमदार टोली शामिल है।

कुणाल खेमू के साथ आशा नेगी और निधि सिंह अभिनय करते हुए नज़र आएंगी। वही, बिदिता बैग, राघव जुयाल, इंद्रनील सेनगुप्ता और असीमा वर्धन यहाँ पहले कभी नहीं देखे गए खलनायक अवतार में दिखाई देंगे।राघव जुयाल ने अपने किरदार से जुड़ी एक रोचक जानकारी साझा की है। वे कहते है,"मैंने अपने किरदार के प्रति सही भावना व्यक्त करने के लिए अपनी व्यक्तिगत यादों का बहुत उपयोग किया है।

Raghav Juyal

मैं इसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करूंगा, लेकिन इसने मुझे भूमिका के लिए सही भावना प्राप्त करने में मदद की है।"दूसरे सीज़न में सावधानीपूर्वक हर किरदार पर ध्यान दिया गया है, जिसने इसे सबसे बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर में से एक बना दिया है। सभी खलनायकों की कहानी और कथा, दर्शकों को अपने उपकरणों से बांधकर रखने में कामयाब रही है।

ज़ी5 की फ्रेंचाइजी 'अभय' को अपने पहले सीज़न के लिए बेहद प्रशंसा मिली थी। इसकी कहानी एक तेज जांच अधिकारी अभय प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अपराधी की मानसिकता को बखूबी समझता है। वह किसी मामले को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन अंत मे उसका मुकाबला अपने भीतर समाए राक्षस से होता है। इस दूसरे सीज़न के साथ कुणाल खेमू अपनी बहुप्रशंसित भूमिका ​​अभय प्रताप सिंह के किरदार में वापसी कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X