क्या Raghav Chadha और Parineeti Chopra जल्द देने वाले हैं 'गुड न्यूज'? सच्चाई जान फैंस के मन में फूटे लड्डू!

raghav parineeti

Raghav Chadha Parineeti Chopra good news: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनीतिक पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की जोड़ी जब भी साथ नजर आती है, सुर्खियां बटोर लेती है। हाल ही में दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे और वहां जो हुआ, अब वो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री, मजेदार नोकझोंक और कपिल शर्मा की चुटीली बातों ने माहौल को पूरी तरह से मजेदार बना दिया। इस एपिसोड से कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फैमिली प्लानिंग पर राघव का जवाब

जब शो के होस्ट कपिल शर्मा ने नए-नवेले जोड़े से 'गुड न्यूज' यानी बच्चों को लेकर सवाल किया, तो सेट पर लोग हंसने से खुद को रोक नहीं पाए। कपिल ने बताया कि जब परिणीति पहली बार उनके घर आईं, तो उनकी मम्मी ने भी यही सवाल किया था- "अब खुशखबरी कब दे रहे हो?" इस पर राघव चड्ढा ने मुस्कुराते हुए फौरन जवाब दिया- "देंगे, आपको देंगे... गुड न्यूज जल्दी देंगे!"

उनकी बात सुनकर परिणीति भी शरमा गईं और सेट पर मौजूद दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। जब कपिल ने फिर पूछा- "तो क्या लड्डू बंटने वाले हैं?" तो राघव ने चुटकी लेते हुए कहा- "किसी न किसी मोड़ पर देंगे..."

नंगे पैर शो पर पहुंचे राघव

शो की एक और दिलचस्प बात रही राघव चड्ढा का नंगे पैर आना। इसे देखकर कपिल ने तुरंत इसका मजाकिया कारण पूछ डाला- 'कोई मन्नत मानी थी क्या कि परिणीति से शादी हो गई तो कपिल के शो में नंगे पैर आऊंगा?" राघव ने भी बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया- 'नहीं, जूते चोरी हो गए!' इतने में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, महिलाओं के गेटअप में 'जीजू' कहते हुए राघव का स्वागत करने पहुंच गए।

परिणीति राघव की रॉयल वेडिंग

मई 2023 में परिणीति और राघव ने दिल्ली में सगाई की, जहां अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे नेता भी शामिल हुए। फिर 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के शाही लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए। इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी और इस कपल को फैंस ने ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

फैंस को बेसब्री से है 'खुशखबरी' का इंतजार

कपिल शर्मा के शो पर हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर फिर से #ParineetiRaghav ट्रेंड करने लगा। फैंस उनकी मजेदार बॉन्डिंग को खूब पसंद कर रहे हैं और अब 'गुड न्यूज' के ऐलान का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और नीचे कमेंट में बताएं कि आपको परिणीति और राघव की जोड़ी कैसी लगती है?

More from Filmibeat

Read more about: raghav chadha parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X