रईस से पहले ही दिखाया जाएगा शाहरूख की नई हीरोइन का टीवी सीरियल
[टेलीविजन] शाहरूख खान स्टारर रईस से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने जा रही पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान फिल्म से पहले टीवी पर अपनी वापसी करेंगी। जो भारतीय टीवी दर्शक ज़ी ज़िंदगी के फैन हैं वो माहिरा को हमसफर के लिए अच्छे से जानते हैं। फवाद खान के साथ उनकी ये टीवी सीरिज़ भारत में भी हिट थी। अब अपने नए सीरियल शहर-ए-ज़ात के साथ वो एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
हमसफर में खीरद हुसैन के किरदार से वाहवाही लूट चुकीं माहिरा शहर-ए-ज़ात में फलक नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी, जो एक अमीर परिवार की इकलौती संतान है। उसे ज़्यादा दुलार से पाला गया है और बचपन से ही उसे किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी गई है। वह अपनी मां के बहुत करीब है, जिसने उसे आधुनिक समय के हिसाब से पाला है।
[#Raees: जानिए क्या खास लेकर आ रहे हैं शाहरूख खान!]
ऐसे में वो मिलती है सलमान अंसर से और अपनी ज़िदगी में उसे प्यार का अनुभव होता है। यह किरदार मिक्काल जुल्फिकार ने निभाया है। यह शो 2012 में पाकिस्तान में प्रसारित हो चुका है। और अब भारत में ज़िंदगी चैनल पर दिखाया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
