..................... radhakrishna Imlie actor zohaib asshraf siddiqui has been approached for Khatron ke khiladi 14 - Hindi Filmibeat

Khatron Ke Khiladi 14 के लिए टीवी के इस धांसू एक्टर को मिला रोहित शेट्टी के शो का ऑफर! नाम सुनकर हो जाएंगे खुश

zohaib asshraf siddiqui

Khatron Ke Khiladi 14 Confirm Contestant: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह ही दर्शकों को रोहित शेट्टी का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी काफी ज्यादा पसंद आता है। अब इस शो के अगले सीजन की तैयारी हो रही है। जल्दी ही एक बार फिर से रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 लेकर आने वाले हैं। जिसकी आए दिन एक नई खबर सामने आ रही है।

कभी रोहित शेट्टी के इस शो खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आती है तो कभी कोई इस शो को इनकार कर देता है। फ्रेंड्स भी खतरों के खिलाड़ी 14 सीजन के शुरू होने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस शो को लेकर एक और नया नाम सामने आया है जिसे सुन आप भी खुश हो जाएंगे।

दरअसल, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए सुमेध मुदगलकर के शो 'राधाकृष्ण' के एक्टर जोहेब अशरफ सिद्दीकी को शो में देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार एक्टर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसी के अलावा अभिनेता इस शो को करने के लिए भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

जोहेब अशरफ सिद्दीकी को अभी तक राधाकृष्ण के अलावा इमली, सूर्यपुत्र कर्ण और कर्म फल दाता शनि जैसे शोज में देखा जा चुका है। खतरों के खिलाड़ी 14 की बात करें तो इसके लिए बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। जिसमें मनीषा रानी से लेकर मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का भी नाम शामिल है।

Read more about: khatron ke khiladi 14
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X