टीवी की 'राधा' ने सलमान खान के साथ इस बड़े प्रोजेक्ट को मारी लात, पढ़ें पूरी खबर

इन दिनों सलमान खान अपने फेमस और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के लिए काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. बता दे कि जल्दी ही टेलीविजन पर यह शो दस्तक देने वाला है. शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में काफी जोर लगा रहे हैं. खबरों के अनुसार इस बार शो के अंदर जोड़ी वर्सेस सिंगल का थीम रखा जाने वाला है. जिसके अंदर टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक की मशहूर जोड़ियां नजर आएंगे और बतौर कंटेस्टेंट धमाल मचाएंगी. लेकिन अब इसी बीच टीवी सीरियल राधा कृष्ण की ऐक्ट्रेस मल्लिका सिंह ने शो से जुड़ी हुई खबरों को लेकर रिएक्ट कर दिया है.
मल्लिका सिंह ने बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर तोड़ी चुप्पी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीवी सीरियल राधा कृष्ण से मल्लिका सिंह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी और राधा का किरदार दर्शकों को उनका काफी ज्यादा पसंद आया था. लेकिन पिछले कुछ वक्त से बिग बॉस 17 में भाग लेने जैसी खबरों के लिए वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई थी. पुरे सोशल मीडिया पर भी हर जगह यह खबर आपकी तरफ फैल रही थी कि वह बिग बॉस 17 में भाग लेने वाली है.
बिग बॉस 17 के मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया था अप्रोच
लेकिन अब मल्लिका सिंह ने खुद ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस शो में हिस्सा लेने वाली है या फिर नहीं. दरअसल आपको बता दें की एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस 17 से अप्रोच किया गया था. लेकिन वह इस शो का हिस्सा बनने में दिलचस्पी नहीं रखती. इस बात को सुन अब फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं. कुछ खबरों की माने तो मेकर्स ने एक्ट्रेस को राधा कृष्ण सीरियल के उन्हीं के को स्टार सुमेध मुदगलकर के साथ में शो के लिए ऑफर किया गया था. अभी तक इस पर एक्टर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि इस शो के लिए मशहूर यूट्यूब हर्ष बेनीवाल ने हामी भर दी है.


Click it and Unblock the Notifications











