जब इस हसीना को सेट पर हुए पीरियड्स, डायरेक्टर की हरकत पर पड़ा चिल्लाना, हुईं कास्टिंग काउच का शिकार
Rachana Mistry Casting Couch: रचना मिस्त्री टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने न उम्र की सीमा हो से लेकर जागृति जैसे कई सारे हिट शोज में काम किया है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव और कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।

रचना ने बताया कि उन्हें भी लोगों से हीन भावना का शिकार होना पड़ चुका है और इसके बावजूद भी इंडस्ट्री में कुछ अच्छे लोग भी हैं। टेली मसाला के साथ हाल ही में उन्होंने बातचीत की और बताया कि पीरियड्स के वक्त उन्हें बॉथरूम तक जाने का वक्त नहीं दिया जाता था और कास्टिंग काउच पर भी उन्होंने बात की।
जब एक्ट्रेस को सेट पर हो गए थे पीरियड्स
रचना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं यह बात जरूर मानती हूं कि अगर आपको दिक्कत होती है तो डायरेक्टर को खुलकर बोल देना चाहिए।" उन्होंने खुद के साथ हुई घटना को याद किया और बताया कि "एक बार मुझे कमरे से बाहर आने में थोड़ा वक्त लग गया था। क्योंकि मुझे पीरियड्स आ गए थे और इतने में बाहर हंगामा शुरू हो गया। बोलने लगे कि अरे इतना टाइम क्यों लग रहा है। फिर वह बिना नाम लिए कॉरिडोर में चिल्लाने लग गए थे कि क्या हो रहा है सबको बाहर बुलाओ।"
अभिनेत्री ने आगे इस पर बात की और बताया कि "फिर मैं रूम से बाहर आई और मैं चिल्ला दिया था कि मुझे पीरियड्स आ गए हैं। इसीलिए मुझे लेट हुआ है और अब चल सकते हैं। सब चुप हो गए थे और मैं पहले ही एक असिस्टेंट को यह बात कह चुकी थी तो अच्छा नहीं लगा।"
कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है रचना
रचना मिस्त्री ने कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की और बताया कि वह इसका भी शिकार हो चुकी है। इस पर बात करते हुए वह बोली कि "शुरू-शुरू में ऐसे बहुत मिले हैं। कई बार तो बड़े चैनल का नाम लेकर ठग किया जाता है। एक ने तो मुझे कहा कि एमटीवी का शो है तो मैंने हां कह दिया और फिर उसने कहा कि आपको कंप्रोमाइज करना पड़ेगा। तो मैंने कह दिया कि ठीक है आप मुझे कभी भी कांटेक्ट मत करना।
रचना ने यह भी बताया कि कई बार तो उन्हें ऐसे लोग भी मिले हैं जिन्होंने अलग-अलग तरीके से कंप्रोमाइज की बात करने की भी कोशिश की। अभिनेत्री का मानना है कि "लड़कियां कई बार इन बातों को इगो पर ले लेती हैं। लेकिन अगर किसी ने कुछ कह दिया है, कोई इंसीडेंट हो गया है तो ज्यादा मत सोचो। आप सही हो, वह गलत है। उसको बुरा महसूस होने दो और खुद जैसे हो वैसे ही रहो।"


Click it and Unblock the Notifications