सलमान खान के साथ.. दो सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल.. BIGG BOSS 11
अक्सर बिग बॉस के स्टेज पर जो स्टार्स आते हैं.. वो अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए ही आते हैं। लेकिन इस हफ्ते कुछ अलग होने वाला है। जी हां, इस हफ्ते बिग बॉस 11 में सलमान खान के साथ उनके रेस- 3 के को-स्टार्स नजर आने वाले हैं।
नहीं होगा.. सलमान VS अक्षय कुमार.. 2018 में साथ करेंगे DHAMAKA
एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस के इस वीकेंड के वॉर में फिल्म रेस 3 की पूरी टीम सलमान खान के शो पर आकर ढ़ेर सारी मस्ती करने वाली है। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा और निर्माता रमेश तौरानी के साथ साथ जैकलीन, बॉबी, डेजी शाह और शाकिब सलीम इस शो पर आकर धमाल मचाएंगे।

इस एपिसोड की शूटिंग भी हो चुकी है। बता दें, रेस 3 भी फ्लोर पर आ चुकी है। फिलहाल मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है। रेस 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन फिल्म अभी से अपने प्रमोशन में लग चुकी है।
बहरहाल, बिग बॉस के स्टेज पर जब भी सेलिब्रिटी गेस्ट ने कदम रखा है.. यहां काफी मस्ती हुई है-


Click it and Unblock the Notifications