मैं बिग बॉस में तनाव पैदा नहीं कर सकी इसलिए हुई बाहरः रागेश्वरी

रागेश्वरी का कहना है कि मैं वहां पर किसी से झगड़ा नहीं कर पायी इस वजह से ही मैं नॉमिनेट की गयी हूं मेरा मानना है कि किसी से झगड़ कर आप लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकते यह सहीं तरिका नहीं है।
हम आपको बता दें कि अचानक ही बिग बॉस ने रागेश्वरी को एक टास्क दिया जिसे वह पूरा नहीं कर सकी और इस कारण उनको घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मुझे इस बात पर आश्चर्य हुआ कि लोग विवादों को देखना पसंद करते हैं रागेश्वरी ने कहा मुझे पहले दिन से ही उम्मीद थी कि लोग गैर विवादास्पद लोगों को स्वीकार करेंगे। ऐसे लोग प्यार और शांति चाहते हैं इसलिए इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। यही कुछ बातें हैं जो आश्चर्यनजक हैं।
रागेश्वरी को फेशियल पैरालिसिस की बिमारी थी जिसके कारण वो काफी समय तक परेशान रहीं लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते इन की जीत हुई और यह बिग बॉस में भी यही बताने गयी थी कि सकारात्मक सोच से हर मुश्किल आसान हो जाती है।
मैंने हमेशा ही बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के बीच की दूरी कम करने की कोशिश की। यह मेरे लिए एक अनुभव से ज्यादा कुछ नहीं था। इस घर में रहते हुए मैने अपने घरवालों को बहुत मिस किया साथ ही मुझे मेरे पेट की भी याद आई। बिग बॉस के बारे में सिंगर का कहना है कि नेगेटीव माहौल में खुद को पॉसिटीव बनाकर रखना ही सबसे बड़ा टास्क है। मेरी यही कोशिश रही कि मैं किसी भी ग्रुप का हिस्सा ना बनूं और सबके साथ मिलकर रहूं।


Click it and Unblock the Notifications











