एकता कपूर ने जब स्मृति ईरानी का फाड़कर फेंक दिया था कॉन्ट्रैक्ट, ऐसा था हसीना का रिएक्शन

टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर इन दिनों काफी ज्यादा अपने सीरियल्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि उनका सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एकता कपूर ने स्मृति ईरानी का कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया था। बता दें कि एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शो के टाइटल ट्रैक को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि साल 1994 में मैं अपनी बहुत ही अच्छी दोस्त शबीना के घर पर बैठी हुई थी। जहां पर पंडित जनार्दन भी थे। जिसके बाद उन्होंने फेस रीडिंग कर मुझसे कहा कि तुम अपनी खुद की कंपनी चलाओगी।
फेस रीडिंग से पंडित ने एकता कपूर का बताया भविष्य
एकता कपूर ने इसी दौरान आगे यह भी लिखा कि "मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी अगस्त में एक कंपनी शुरू करने जा रही हूं। लेकिन पंडित जनार्दन ने मुझसे कहा कि सब बहुत ही अच्छा होगा, लेकिन तुम अपने 25 साल तक इंतजार करो, क्योंकि तब तुम ऐसा शो बनाओगी, जिसे लोग महाभारत और रामायण को दूरदर्शन पर देखा करते थे वैसे ही तुम्हारे इस शो को भी देखेंगे।"
2000 में रिलीज़ किया गया था ये सीरियल
लेकिन एकता कपूर ने इस पर कहा कि "मुझे नहीं लगता कि मैं एक ऐसा माईथोलॉजिकल सीरियल बना पाऊंगी। लेकिन चलो देखेंगे। लेकिन साल 2000 में हमें 5 से 6 साल हो गए थे और मैं समीर सर से कह रही थी कि एक नाटक मुझे दे दे। मेरा साउथ इंडियन ड्रामा काफी ज्यादा अच्छा चल रहा था और मैं चाहती थी कि यह हिंदी चैनल पर भी प्रसारित हो। जिसके लिए उन्होंने मुझे हां कह दिया था।"
एकता ने फाड़ा था कॉन्ट्रैक्ट
एकता कपूर ने इसी दौरान आगे "यह भी लिखा कि उसी साल यानी कि मार्च 2000 में मैंने एक बहुत ही अहम किरदार के लिए एक लड़की को कास्ट कर लिया था। लेकिन जब मैंने उसे टेप पर देखा तो मैंने उसका कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया। जिससे कि मैं उसे लीड रोल के लिए साइन करता पाऊं। ये लड़की औरतों ही नहीं बल्कि स्मृति ईरानी थी।"


Click it and Unblock the Notifications