दिल मिल गए के डॉ. अरमान फिर लेंगे तलाक!
करण सिंह ग्रोवर और उनकी लव लाइफ इतनी कॉम्पलिकेटेड क्यों है भगवान जाने। पहले उन्हें श्रद्धा निगम से प्यार हुआ। दोनों ने शादी की और कुछ साल बाद तलाक हो गया। फिर उन्होंने अपनी दिल मिल गए और कसौटी ज़िंदगी की कोस्टार जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। लेकिन छोटे पर्दे के ये स्मार्ट, हैंडसम और डैशिंग हंक करण सिंह ग्रोवर हैं कि संभल ही नहीं पाते। खबर है कि उनकी बेहद खूबसूरत पत्नी जेनिफर विंगेट से उनकी पटरी नहीं बैठ रही और ये रिश्ता टूटने की कगार पर है।

फिलहाल इस बात में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है, लेकिन इस राज से पर्दा उठाने के लिए मीडिया ने करण और जेनिफर को खूब फोन लगाए तो दोनों ने ही बात करने या सामने आने से इंकार कर दिया।
जहां दोनों मीडिया की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं वहीं अचानक जेनिफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके और करण के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है और शादी टूटने जैसी कोई बात नहीं है।
पढ़िए : बिग बॉस में डिंपी ने खोला तलाक का राज़
फिलहाल करण बिपाशा बसु के साथ एक फिल्म अलोन की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही बड़े परदे पर धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











