कुबूल है में विलेन बनने पर 'आम्रपाली गुप्ता' पर मंदिर में जोरदार हमला, कहा तू बुरी औरत है,
Recommended Video

टीवी में निगेटिव किरदार निभाना किसी के लिए एक बड़ा हादसा बन जाएगा, शायद ही आपने कभी ऐसा सोचा होगा। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कई बार टीवी के निगेटिव किरदार की छवि का असर कलाकारों के निजी जीवन पर भी पड़ता है।
ऐसा ही कुछ हुआ जीटीवी के शो कुबूल है में निगेटिव किरदार निभा चुकी आम्रपाली गुप्ता के साथ। इस शो को बंद हुए काफी लंबा समय हो गया है। लेकिन फैंस के दिल में अभी भी इस शो की याद ताजा है।
शायद तभी मंदिर में आम्रपाली के साथ ये बड़ा हादसा हो गया। कुबूल है में आम्रपाली ने तनवीर की निगेटिव भूमिका निभाई थी, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था।

इसके बाद वह इश्कबाज में भी निगेटिव रोल निभा चुकी हैं। टीवी पर निगेटिव दिखना उन पर भारी पड़ गया ,जब मंदिर में एक औरत ने उन्हें धक्का मार दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है। देखा जाए तो टीवी इंडस्ट्री के लिए यह दिल दहला देने वाली घटना है।


Click it and Unblock the Notifications











