कुबूल है एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का हुआ एक्सीडेंट...लहुलहान
ज़ीटीवी के शो कुबूल है में लीड रोल निभा रहीं सुरभि ज्योति भी एक सीन की शूटिंग के दौरान गिर पड़ी और उनके सिर पर चोट लगी। उनका काफी खून भी बह गया था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जख्म इतना गहरा था कि वह सेट पर बेहोश हो गई थीं। ज्योति के सिर में कुल 6 टांके लगे हैं फिलहाल ज्योति को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सुरभि ज्योति इस शो में मुख्य नायिका का किरदार अदा कर रही हैं।

सुरभि ने बताया कि शूट के दौरान एक सीन में उनके को स्टार को उन्हें जमीन की तरफ ढकेलना था। इस शॉट की कई बार प्रैक्टिस भी की गई, लेकिन शूट के दौरान अचानक से वो ज़मीन पर जा गिरीं जिसकी वजह से उनके सिर में काफी चोट आ गई।
[मौत के मुंह में पहुंचा रमन, बचा पाएगी इशिता?]
सुरभि ने बताया कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है फिलहाल वह अपने सिर पर लगे 6 टांकों के साथ शूट का काम शरू कर चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका बैंडेज भी उतार दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल तो वो उसी के साथ शूट करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











