Qubool Hai फेम सुरभि ज्योति बनने जा रहीं दुल्हनिया, इस दिन बॉयफ्रेंड के साथ रचाएंगी शादी

Surbhi Jyoti Marriage: सुरभि ज्योति टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है। उनकी खूबसूरती तो लाजवाब है ही लेकिन इसी के अलावा वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। उन्होंने 'नागिन 3' से लेकर 'क़ुबूल है' जैसे सीरियल्स में काम किया और अब उन्होंने छोटे परदे से दूरी बना ली है। आज भी दर्शकों ने काफी पसंद करते हैं और याद करते हैं।
सुरभि ज्योति लेंगी लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे
लेकिन आपको बता दें कि सुरभि ज्योति ने वैसे तो पर्दे पर कई बार शादी की है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि वह सच में सात फेरे लेने वाली है। खबरों के अनुसार वह जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ में शादी करने वाली है। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि रही हुई है।
इस दिन होगी सुरभि ज्योति की शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों के अनुसार सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने शादी के लिए वेन्यू की तलाश करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं कि नहीं। खबरों के अनुसार दोनों की शादी की रस में 4 मार्च को शुरू होगी और 6 या 7 मार्च को दोनों एक हो जाएंगे।
सूत्रों से लगा पता
दरअसल, आपको बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित श्री से जुड़े हुए सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि "ये शादी बहुत ही जबरदस्त होने वाली है, जोकि 6 या फिर 7 मार्च को होने वाली है। सुरभि ज्योति ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी है और इसमें परिवार के अलावा खास दोस्त ही शामिल होने वाले हैं।
एक्ट्रेस की तरफ से नहीं है कोई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि आपको बता दें कि सुरभि ज्योति इन दिनों अमेरिका में है और शादी को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि सामने नहीं आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'नागिन 3' के वक्त सुरभि ज्योति का नाम पर्ल वी पुरी के साथ में भी जोड़ा गया था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











