करीना कपूर खान की मां को 2 साल की जेल..ये खबर आपको चौंका देगी..
टीवी शो कुबूल है के साथ बजरंगी भाईजान में करीना कपूर खान की मां की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अलका कौशल को दो साल की सजा सुनाई गई है।
अलका और उनकी मां सुशीला बडोला को दो साल की सजा सुनाई गई है। उन पर 50 लाख के चेक बाउंस होने का मामला लगभग दो साल से चल रहा है।

उन्हें पंजाब के संगरूर कोर्ट ने सुनवाई को दौरान दो साल की सजा सुनाई है। उन पर आरोप है कि अलका और उसकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे।
जब उनसे पैसे मांगे गए तब उन्होंने 25 25 लाख के दो चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के चलते उनके खिलाफ मालेरकोटला में केस दायर कर दिया गया। दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई।
साथ ही डबल रकम अदा करने के आदेश दिए, लेकिन दोनों ने जमानत लेकर फैसले के खिलाफ संगरूर कोर्ट में अपील दायर कर दी।इसके बाद मालेरकोटला कोर्ट के फैसले को सुरक्षित रखते हुए दोनों को दो-दो वर्ष की कैद कर सजा सुना दी और जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले कई टीवी सुपरस्टार कोर्ट और जेल के चक्कर काट चुके हैं। यहां देखें पूरी एक खास रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications
