'क़ुबूल है 2.0' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जोया-असद का बेपनाह प्यार, देशभक्ति और एक्शन

By Filmibeat Desk

ज़ी5 ने हाल ही में अपने आगामी मूल रोमांटिक ड्रामा 'क़ुबूल है 2.0' का टीजर लांच किया था। इसके साथ ही फैंस जोया और असद को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इसका ट्रेलर लांच किया गया है जो ये बताता है कि ये प्यार और दर्द की एक नई कहानी के साथ आ रहा है।

ज़ोया व असद के ऑन-स्क्रीन जादू से, अभी से दर्शकों को प्यार हो गया है। प्लेटफ़ॉर्म द्वारा ज़ी टीवी के प्रतिष्ठित शो 'क़ुबूल है' के थीम को फिर से दोहराते हुए, कहानियों की एक नई दुनिया स्थापित की गई है #EternalLoveStory.

qubool hai 2.0

ट्रेलर एक रोमांटिक नोट पर शुरू होता है जब असद और ज़ोया एक बार फिर मिलते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि असद एक अंडरकवर एजेंट है और वह वही है जिसने उसके पिता की हत्या की थी। जब ज़ोया इस्लामाबाद ले जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ने की तैयारी में होती है, तब यह सच्चाई उसके सामने आ जाती है।

और तभी, उसके दिल और दिमाग के बीच कशमकश की बहस छिड़ जाती है। एक तरफ़, असद द्वारा हाथ बढ़ा कर, जोया को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित जाता है और दूसरी तरफ, जोया का भाई इंतजार कर रहा है। ऐसे में, जोया किसे चुनेगी? परिवार या प्यार?

सुरभि ज्योति ने ट्रेलर पर रखी अपनी बात

सुरभि ज्योति ने ट्रेलर पर रखी अपनी बात

ट्रेलर रिलीज पर सुरभि ज्योति ने साझा किया, "टीवी से लेकर ओटीटी तक, जोया और असद की प्रेम कहानी वास्तव में शाश्वत है। 12 मार्च 2021 को क़ुबूल है के प्रीमियर के साथ, वे एक नया सफ़र शुरू कर रहे हैं। क़ुबूल है का मतलब एक्सेप्टेंस है और ज़ोया भी यह चाहती है असद उसका सच्चा प्यार स्वीकार करे।

क्या सच्चा प्यार मिलेगा?

क्या सच्चा प्यार मिलेगा?

सुरभि ने आगे कहा किसवाल यह है कि क्या सच्चा प्यार तब तक शाश्वत नहीं होता जब तक कि यह दुखद न हो? यह निर्भर करता है कि ज़ोया प्यार या परिवार, किस को चुनने का फैसला करती है। यह 2.0 वर्जन निश्चित रूप से बड़ा है, अंत तक अपने प्लॉट ट्विस्ट के साथ अधिक ग्लैमरस है। मैं ट्रेलर रिलीज के लिए उत्साहित हूं और आशा है कि हमारे फैंस रोमांच, रोमांस और प्यार के इस सफ़र में हमारे साथ शामिल होंगे। "

जोया और असद की नई लव स्टोरी

जोया और असद की नई लव स्टोरी

बता दें किअंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो द्वारा निर्देशित, सीरीज़ में असद और ज़ोया नए लुक और किरदार में नज़र आएंगे जिसमें करन सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की ओरिजनल जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। इसमें निर्णायक भूमिकाओं में आरिफ ज़कारिया और मंदिरा बेदी दिखाई देंगी।

12 मार्च को होगा प्रीमियर

12 मार्च को होगा प्रीमियर

10-एपिसोड की रोमांटिक ड्रामा वेब श्रृंखला 'क़ुबूल है 2.0' का प्रीमियर 12 मार्च 2021 को ज़ी5 पर होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X