आर्या पर चढ़ बैठे पुनीत..बिग बॉस से हुए बाहर
बिग बॉस के घर मे हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बिग बॉस हर उस प्रतिभागी की निंदा करते हैं जो घर में किसी भी तरह से बल का प्रयोग करते हैं। हालांकि पहले तो चेतावनी दी जाती है लेकिन बाद में बिग बॉस कड़ा दंड देते हैं। ऐसा ही दंड मिला है पुनीत इस्सार को जो कि बिग बॉस 8 के दौरान कई बार अपने बल का प्रयोग करते दिखे। आखिरकार पुनीत को बिग बॉस 8 से बाहर कर दिया गया।
4 नवंबर के एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसका नाम था ऊंची है बिल्डिंग। इस टास्क के दौरान घरवालों को छोटे छोटे लकड़ी के डिब्बों से बिल्डिंग बनानी थी और उसी टीम के एक सदस्य को लगातार गार्डन में रखे गये व्हील को घुमाना था। जब एक टीम इस कार्य को करेगी तो दूसरी टीम के सदस्यों को पहली टीम का ध्यान बांटना था और उन्हें कार्य करने से रोकना था।
कार्य के दौरान ही पुनीत और आर्या के बीच कुछ ऐसा हुआ कि बिग बॉस ने ही इस टास्क को रोक दिया और पुनीत को घर से बाहर जाने का आदेश दिया।


Click it and Unblock the Notifications