Fact Check: पुनीत सुपरस्टार की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत? शख्स ने किया दावा, सामने आई सच्चाई
Puneet Superstar Death (Fact Check): पुनीत सुपरस्टार को भला कौन नहीं जानता है। अपने अजीबोगरीब कंटेंट को लेकर मशहूर इस क्रिएटर के निधन की खबर सामने आ रही है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि पुनीत सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं रहे और एक सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया है।

पुनीत सुपरस्टार को लेकर एक शख्स का वीडियो सामने आया है जो कि दावा कर रहा है कि, ''हमारे जो भाई हैं पुनीत सुपरस्टार, उनकी अभी थोड़ी देर पहले मृत्यु हो गई है। उनकी एक्सीडेंट हुआ है और मेरे घर के सामने ही हुआ था।
जब हमने गाड़ी का गेट खोला तो वो पुनीत सुपरस्टार ही थी। तो हमारा भाई पुनीत अब इस दुनिया में नहीं रहा।'' इस वीडियो के सामने आने का बाद लोग पुनीत सुपरस्टार के निधन को लेकर जानने की कोशिश करने लगे।
क्या है सच्चाई?
'फिल्मीबीट' ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि पुनीत सुपरस्टार के निधन की खबर एक दम गलत है। वो पूरी तरह से ठीक हैं और स्वस्थ हैं। हमेशा की तरह वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी अपलोड कर रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार ने इतने नीचे से उठकर बिग बॉस तक का सफर तय किया है और अगर उनका निधन होता तो पूरी मीडिया में ये खबर चल रही होती। पुनीत सुपरस्टार के वीडियो अगर आपने देखे होंगे तो वो ऐसे होते हैं कि शायद ही आप इसको कॉपी कर सकते हैं।
पुनीत सुपरस्टार बनाते हैं ऐसा कंटेंट
गंदी नाली, कीचड़, गटर और यहां पॉटी तक पर कंटेंट बनाने के लिए मशहूर पुनीत सुपरस्टार हटके हैं। उनका चैलेंज रहता है कि कोई इसपर कंटेंट बनाकर दिखाए और उनको कॉपी कर रहे हैं। इसके अलावा काफी ढेर सारा मीम्स भी हैं जो कि सामने आते हैं और वो कई जगह इस्तेमाल किए जाते हैं। पुनीत इसके अलावा अपनी फनी रिएक्शन्स और देश दुनिया में चल रहे मुद्दों पर भी बोलते हैं। कई बार स्टार्स को ट्रोल करते हैं तो कई बार लोगों को खरी खोटी सुनाते हैं। वो इंडिया के इकलौते ऐसे क्रिएटर हैं जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा वीडियोज अपलोड किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications

