पुनीत सुपरस्टार का कार एक्सीडेंट? खून से लथपथ आए नजर, लोग बोले- 'कोई मत बचाना'

Puneet Superstar Car Accident: पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उसने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो की मानें तो पुनीत सुपरस्टार का एक्सीडेंट हुआ है और वो बुरी तरह से जख्मी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग वहां पर पुनीत का वीडियो बना रहे हैं।

Puneet Superstar

कार ड्राइव कर रहे पुनीत सुपरस्टार के सिर से खून निकल रहा है और सामने वाला शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है। वीडियो में पुनीत को चिल्लाते और दर्द में कराहते देखा जा सकता है। पुनीत ने दो वीडियोज साझा किए हैं जिसको देखकर उनके फॉलोअर्स परेशान हो गए हैं।

Also Read
Splitsvilla फेम इस एक्टर का नया अवतार, Boss Mafia Took Me में निभाया ऐसा किरदार
Splitsvilla फेम इस एक्टर का नया अवतार, Boss Mafia Took Me में निभाया ऐसा किरदार

Puneet Superstar Viral Video: क्या है सच्चाई?

बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के किसी वीडियो पर यकीन करने लायक नहीं है। वो कंटेंट के लिए कुछ भी करते रहते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि सच में उनका एक्सीडेंट हुआ है तो ये गलत है।

पुनीत सुपरस्टार सिर्फ रील बनाते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करके वायरल हो रहे है। सभी जानते हैं कि वो कभी जानवरों की पॉटी खाते हैं, कभी नाली और गटर का पानी पी जाते हैं तो कभी किचड़ को ब्रेड में लगाकर खा जाते हैं। इस तरह के घिनौने वीडियोज के लिए पुनीत जाने जाते हैं।

Puneet Superstar Accident: कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भाई बचना मत।'' एक ने लिखा, ''हॉस्पिटल की वीडियो कब आएगी।'' एक ने लिखा, ''भाई प्लीज़ इसको कोई मत बचाना।'' एक ने लिखा, ''फिर से नाटकबाजी चालू।'' एक ने लिखा, ''पुनीत भाई अभी भी रियल खून नहीं लग रहा थोड़ा टमाटर का सॉस और डालो प्लीज़।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: puneet superstar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X