Puneet Superstar की होटल में हुई पिटाई, Anurag Dobhal को किया था चैलेंज, Video Viral!

Puneet Superstar Anurag Video- पुनीत सुपरस्टार अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो कि खबरों का हिस्सा बन जाता है। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल पुनीत सुपरस्टार की कुटाई हो गई है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि अनुराग डोभाल है। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार ने देहरादून जाने से पहले एक वीडियो शूट किया था और इस वीडियो में उन्होने कहा था कि, मैं देहरादून आ गया हूं, कर लोग जो करना है।
इसके बाद अनुराग ने होटल जाकर पुनीत सुपरस्टार को तमाचा जड़ा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ''ओए यूके राइडर.. पूरे दिन बस एल्विश एल्विश करता रहता है, एल्विश बचाएगा तेरे को? बेटा अकेला आ गया हूं तेरे देहरादून में 6 किलोमीटर दूर हूं। आ जा उखाड़ ले कुछ।'' इसके बाद अनुराग कैमरा लेकर होटल पहुंचे और दरवाजा नॉक किया। पुनीत सुपरस्टार लगातार माफी मांगते रहे लेकिन अनुराग ने एक तमाचा जड़ दिया। इस वीडियो को खुद अनुराग ने ही साझा किया है। अनुराग ने लिखा, ''ठीक है समझ गया।'' वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''पट्ट से हेडशॉट।'' एक ने लिखा, ''ये क्या मार खाने के लिए ही पैदा हुआ है।'' एक ने लिखा, ''पुनीत सुपरस्टार के साथ पहला एपिसोड।''' एक ने लिखा, ''फाइनली पुनीत को दवाई मिल गई।'' एक ने लिखा, ''बाबू भइया ऑन फायर।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications









