पुनीत सुपरस्टार ने किया सैयारा का रिव्यू! कहा- एक्टर एक नंबर का छपरी है और सारे नल्ले...

Punit Superstar Viral Video: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार को आज भला कौन नहीं जानता है। पुनीत सुपरस्टार अपनी अजीबों-गरीब हरकतों के लिए पहले से ही काफी चर्चाओं में रहते थे, लेकिन बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने के बाद पुनीत सुपरस्टार कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आ गए। बता दें कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब पुनीत सुपरस्टार कोई ऐसी वीडियो ना बनाते हों, जिसे देखकर लोग मुंह ना बना लेते हों।
पुनीत ने सैयारा को लेकर कह दी ऐसी बात
पुनीत सुपरस्टार के वीडियोज़ में देखा जाता है कि कभी वह खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं तो कभी वह नाले नालियों में नहाते दिखते हैं, लेकिन हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग सच में हैरान रह गए हैं कि आखिर पुनीत सुपरस्टार ऐसा कैसे कह सकते हैं चलिए जानते हैं। बता दें कि इन दिनों अहान पांडे की फिल्म सैयारा का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। इस तरह के प्यार को देख कई बाबा भी फिल्म की तारीफ करने लगे हैं। फिल्म और अहान पांडे को लगातार पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन अब वहीं पुनीत सुपरस्टार ने फिल्म देखने के बाद सैयारा फिल्म के एक्टर अहान पांडे को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
पुनीत ने अहान को कहा छपरी
दरअसल पुनीत सुपरस्टार अपने वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि-सैयारा फिल्म का जो एक्टर है ना वो एक नंबर का छपरी है। उसके बाल भी छपरियों वाले हैं और उसकी एक्टिंग भी छपरियों वाली है और हिंदुस्तान के सारे छपरे नल्ले और बेरोजगार लड़के लड़कियां उस छपरी की बातों में आकर अपने प्यार को बढ़ावा दे रहे हैं। जो रूठे थे एक दूसरे से वो भी मनाए जा रहे हैं। बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यजूर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां जैसे तुम बहुत महान हो। वहीं दूसरे ने लिखा- तुमसे ऐसी ही उम्मीद थी।


Click it and Unblock the Notifications











