प्लेन से उतरते ही Puneet Superstar पर बरसने लगे थप्पड़, अंजान शख्स ने जमकर की पिटाई

Puneet Superstar Beaten Video- पुनीत सुपरस्टार की पिटाई इस वक्त कभी भी हो जाती है। चाहें वो होटल रूम हो या फिर सड़क। लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
बता दें कि पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में एक प्लेन से नीचे उतरते हैं और उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो कि आपको काफी चौकाने वाला है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार सीढ़ियों पर ही होते हैं और एक अंजान शख्स उनको पीटना शुरु कर देता है।
पुनीत सुपरस्टार पर लगातार तमाचे बरसते हैं और वो माफी मांगता नजर आ रहा है। हालांकि ये नहीं पता चल पाया है कि क्या सच में उनकी पिटाई हुई है या फिर ये कोई स्क्रिप्टेड वीडियो थी।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की तरफ से ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यदि प्लान से हुआ हुआ है, यह प्रतिबंधित सुरक्षित क्षेत्र है। क्या हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''सब कुछ स्क्रिप्टेड है साफ नजर आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये क्यों सबसे मार खा रहा है।'' एक ने लिखा, ''पेड प्रमोशन करने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है।'' एक ने लिखा, ''चिंता न करें दोस्तों, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होगा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार
पुनीत अपने वीडियोज को लेकर मशहूर हैं। वो कभी गटर का पानी पीते हैं तो कभी पॉट में लेटे हुए नजर आते हैं। कभी कीचड़ में लेट जाते हैं तो काफी जानवरों की पॉटी खा लेते हैं। पुनीत सुपरस्टार काफी मशहूर हैं और इस तरह के कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
Puneet Superstar got Beaten up by a Random guy while deporting from Plane
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 18, 2024
pic.twitter.com/ke8Au4gD1N


Click it and Unblock the Notifications