'सलमान खान ने खाना नहीं खाया और जीजा बर्थडे मना रहा है..', आयुश शर्मा पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर!

Puneet Superstar Ayush Sharma Birthday- सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच जो मामला चल रहा है वो लगातार चर्चा में है। कहीं कोई नेता इसपर अपनी राय रखता है तो कभी कोई सेलिब्रिटी ज्ञान देता हुआ नजर आता है।
लेकिन इस लेकिन इस वक्त एक मशहूर इंफ्लुएंसर ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को काफी खरी खोटी सुनाई है। दरअसल 26 नवंबर को अर्पिता खान शर्मा के पति और एक्टर आयुष शर्मा का जन्मदिन था और इस मौके पर उन्होने जमकर सेलिब्रेट किया।
बीती रात सामने आए इस वीडियो में अर्पिता के अलावा सोहेल खान और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए पुनीत सुपरस्टार ने काफी कुछ सुना डाला है।
पुनीत सुपरस्टार ने लगाई क्लास
बिग बॉस में एंट्री मार चुके पुनीत सुपरस्टार ने वीडियो में कहा, ''सलमान खान ने पिछले 15 दिन से रोटी नहीं खाई है और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को अपना जन्मदिन मनाने की पड़ी हुई है। सलमान खान अपने घर में कैद हो गया है और उनको अकेला छोड़कर ये और उनकी फैमिली 5 स्टार होटल में जन्मदिन मना रही है।
इसमें पूरी फैमिली है और पीछे देखो उनका बॉडीगार्ड शेरा भी हंसता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए कहते हैं कि जब आदमी का वक्त बुरा होता है तो कोई साथ नहीं देता। उसी तरह से सलमान खान का भी कोई साथ नहीं दे रहा है। इन लोगों को ये भी नहीं पड़ी की सलमान खान घर में अकेला है। ये लोग अपनी अय्याशी और मौज मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को इतना शेयर करो कि पूरे बॉलीवुड तक जाए। जो ये लोग कर रहे हैं सलमान खान के साथ वो दुश्मन भी ना कर सके।''
पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो के साझा करते ही कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और कुछ उनकी बात को सही मान रहे हैं। फिलहाल आप भी देखिए ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications











