'लॉरेंस बिश्नोई मेरा पति है..' मशहूर इंफ्लुएंसर ने किया चौकाने वाला दावा, करवा चौथ पर Video Viral!

Puneet Superstar Lawrence Bishnoi Video- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद चर्चा में चल रहे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कई तरह की बातें अक्सर सामने आती रहती हैँ। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाला है।
इस वीडियो में एक मशहूर इंफ्लुएंसर दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई उसका पति है और वो इससे बेहद प्यार करता है। मजेदार बात ये है कि दावा करने वाला इंफ्लुएंसर एक महिला नहीं बल्कि पुरुष है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की अपने अजीबोगरीब वीडियो के लिए जाना जाते हैं। पुनीत सुपरस्टार इस दौरान लाल रंग के लेडीज कपड़े पहने हैं और होथों पर अजीब तरह से लिप्स्टिक लगाए नजर आ रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार ने क्या कहा?
पुनीत सुपरस्टार ने इस वीडियो में कहा, ''गाइज.. लॉरेंस बिश्नोई मेरा पति है और वो मुझे छोड़कर चला गया है कहीं। आप लोगों को पता है कि ये कहां मिलेगा? इसको बोलो की ये अपनी बीवी के पास जाए पुनीता के पास। क्योंकि मैं लॉरेंस बिश्नोई से प्यार करती हूं।'' इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, भाई गलत आदमी से बात कर रहा है। एक ने लिखा, ''सुधर जाए वरना निपटा देगा।'' एक ने लिखा, ''पुनीत की आत्मा को शांति मिले।'' एक ने लिखा, ''भाई पुनीत तू हिटलिस्ट में आ जाएगा अब।'' एक ने लिखा, ''अरे इसे कोई समझाओ आग से खेल रहा है।'' एक ने लिखा, ''क्यू नकली खून के चक्कर मै असली खून देखना चाहते हो।'' एक ने लिखा, ''गुजरात की जेल में है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ।
फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि खबरों का हिस्सा है..


Click it and Unblock the Notifications