..................... Puneet Superstar requested Lawrence Bishnoi, said - harm me instead of Salman Khan, Video Viral - Hindi Filmibeat

'भाई की जगह मुझे नुकसान पहुंचाओ..' सलमान खान की ढाल बना मशहूर इंफ्लुएंसर, लॉरेंस बिश्नोई से कही ये बात!

puneet superstar salman khan lawrence bishnoi

Puneet Superstar Video for Salman Khan - सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद उनको लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेस बिश्नोई गैंग ने ली है।

इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा है। लेकिन इस बीच एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि वायरल हो रहा है।

इस इंफ्लुएंसर का कहना है कि सलमान खान की जगह उनको नुकसान पहुंचाया जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की जो कि बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेंश बिश्नोई के लिए एक वीडियो बनाया है और कहा है कि सलमान खान को छोड़ दो और मुझे नुकसान पहुंचा लो।

सलमान खान की जगह मुझे...

पुनीत सुपरस्टार इस वीडियो में कह रहे हैं, ''सलमान भाई की तरह से मैं माफी मांगता हूं लॉरेंस भाई से। मुझे नुकसान पहुंचा लो लेकिन सलमान भाई को नुकसान मत पहुंचाओ। बॉलीवुड में इतने लाखों करोड़ों एक्टर हैं जो कि लाखों करोड़ों रुपए हर महीने कमाते हैं, अपनी अय्याशियों में पैसा लुटाते हैं, चार चार शादियां करते हैं 10-10 बच्चे पैदा करते हैं। लेकिन सलमान भाई एक ऐसा बॉलीवुड एक्टर है जो कि करोड़ों रुपए कमाता है और करोड़ों रुपए गरीब बच्चों पर लुटा देता है।''

60 साल हो चुकी है उम्र

पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, ''कितने एनजीओ चल रहे है, कितने अनाथ आश्रम चल रहे हैं कितने ही गरीब बच्चे इनके नाम से खाना खाते हैं। किसी को क्या मिलेगा यार इनकी उम्र 60 साल हो चुकी है, किसी को क्या मिलेगा उनको नुकसान पहुंचाने से। मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, थूक चटवा लो मेरे से लेकिन सलमान भाई को कुछ मत बोलो।''

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X