पुनीत सुपरस्टार ने की भविष्यवाणी, अल्लू अर्जुन के शादीशुदा रिश्ते पर उठाया सवाल, बोले- जल्द तलाक होगा....

Puneet superstar Viral Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार (Puneet superstar) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उनके अतरंगी वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं कभी पुनीत सुपरस्टार नाले में खड़े होकर वीडियो बनाते हैं तो कभी वह सरेआम तमाशा करते दिखते हैं। इतना ही नहीं पुनीत सुपरस्टार कई बार फिल्म स्टार्स और जानी मानी पर्सनालिटी को लेकर ऐसी बात बोल जाते हैं जिस वजह से वह जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है।
पुनीत ने साधा अल्लू अर्जुन पर निशाना
वैसे तो पुनीत सुपरस्टार कई वीडियोज शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों ने जमकर पुनीत सुपरस्टार पर गुस्सा किया है। दरअसल आज के वीडियो में पुनीत साउथ के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पर्सनल लाइफ पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के रिश्ते को लेकर कह दी ये बात
पुनीत सुपरस्टार अपने वीडियो में कहते हैं कि- 'अल्लू अर्जुन ने भी वही काम करा, इसकी खुद की शक्ल कौआ बिरयानी जैसी है, लेकिन इसने शादी की इतनी खूबसूरत बीवी से, अब भाई इसका भी तलाक निश्चित है। अब 10 दिन में हो या 15 दिन में हो इसका भी धनाश्री की तरह तलाक होगा ही होगा। धनाश्री की तरह इसकी बीवी की चली जाएगी। ये लिख के ले लो। क्योंकि गलती इसकी बीवी की नहीं है इसकी ही है कि इतनी खूबसूरत बीवी से शादी करोगे पैसे के दम पर तो बीवी भागेगी ही भागेगी'।
जमकर ट्रोल हो रहे पुनीत सुपरस्टार
बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। उन्हें इस वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर आ रही भयंकर ट्रोलिंग की वजह से पुनीत सुपरस्टार ने अपना कमेंट सेक्शन ही क्लोज कर दिया है। इससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के फैन्स को पुनीत सुपरस्टार का इस तरह का मजाक करना जरा भी पसंद नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











