Urfi Javed के लिए आया शादी का रिश्ता, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने वीडियो में किया हसीना को हाथ जोड़कर प्रपोज

Puneet Superstar On Urfi Javed: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने स्टाइल से लोगों को हैरान करती रहती हैं। उनका अतरंगी स्टाइल कुछ लोगों को भाता है तो वहीं कुछ लोग इसे ट्रोल करने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इस बीच उर्फी के लिए आया है एक शादी का रिश्ता।
जी हां, बिग बॉस OTT 2 फेम पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो उर्फी जावेद को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है- 'उर्फी मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, मैं आपको बहुत दिनों से एक बात कहना चाहता था, लेकिन कह नहीं पाता था। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मुझे आप जैसी ही लड़की की तलाश थी। आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है, मेरे प्यार को स्वीकार लो। मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। प्लीज'
आपको बता दें, पुनीत सुपरस्टार वही शख्स हैं, जिन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे पहले निकाल दिया गया था। अपनी अजीब हरकतों की वजह से पुनीत सुपरस्टार एक दिन के अंदर ही बिग बॉस से बाहर हो गए थे। शो से बाहर आने के बाद पुनीत ने बिग बॉस मेकर्स पर भी कई तरह के इल्जाम लगाए कि उन्हें बुरी-बुरी हरकतें करने के लिए बिग बॉस ने ही कहा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुनीत सुपरस्टार एक सोशल मीडिया स्टार हैं, जो अपने अनोखे वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। वह अपने शरीर पर टूथपेस्ट रगड़ने से लेकर ब्रा पहनने तक अपने वायरल वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वो पैसे लेकर लोगों को जन्मदिन विश करते नजर आते हैं और उस विश वीडियो में वो कई गालियां भी देते हैं। वह स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते समय चेहरे पर टूथपेस्ट और मिर्च लगाने के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications