'शांतनु नायडू की जांच हो..' मशहूर इंफ्लुएंसर ने लगाए आरोप, बोले- 'रतन टाटा की डेड बॉडी के पास स्टाइल..'

Puneet Superstar Video On Shantanu Naidu- रतन टाटा के निधन के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी को लेकर चर्चा हो रही है तो वो शांतनु नायडू हैं। बता दें कि शांतनु रतन टाटा के करीबी थे और उनके अंतिम समय में भी उनके साथ ही वो रहे हैं।
अब एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शांतनु का एक वीडियो साझा करते हुए उनपर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि शांतनु नायडू की जांच होनी चाहिए।
जी हां, हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की जो कि सोशल मीडिया पर अपने अजीबो गरीब वीडियोज के लिए जाने जाते हैं और सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं।
पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में रतन टाटा के निधन वाले दिन शांतनु अपने बाल सेट करते नजर आ रहे हैँ। इसी को लेकर पुनीत सुपरस्टार ने कई आरोप लगाए और जांच की मांग कर डाली।
क्या बोले पुनीत सुपरस्टार
वीडियो को साझा करते हुए पुनीत ने कहा, ''वहां रतन टाटा जी की बॉडी रखी हुई है और ये शांतनु नाम का लड़का अपने बाल बना रहा है। इसको अपने बाल घुमाने की पड़ी हुई है, इसको अपनी स्टाइल दिखाने की प़ड़ी हुई है। वहां लोग रो रहे हैं और लोग इसे बहुत करीबी बता रहे हैं रतन टाटा जी का। अबे इसकी जांच होनी चाहिए ये है कौन?'' पुनीत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''रतन सर के लिए तो दिल मेरा सम्मान रख, पुनीत भाई।'' एक ने लिखा, ''रतन टाटा की जगह तुझे जाना चाहिए था।'' एक ने लिखा, ''शांतनु के लिए न्याय की मांग।'' एक ने लिखा, ''भाई तू बिग बॉस दोबारा कब आएगा।'' एक ने लिखा, ''वीडियो डिलीट चाहिए, आज के आज, 15 नवंबर तक इंतजार करें नहीं कर सकता हूं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











