'थोड़ी शर्म कर छोटी बच्चे के साथ ऐसे...' करण तेजस्वी के प्राइवेट वीडियो पर बुरी तरह भड़का ये सुपरस्टार
Puneet Superstar On Karan Tejaswi Prakash: टेलीविजन स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया था। अब करण और तेजस्वी के नाहते हुए इस वीडियो को देखकर एक सुपरस्टार बुरी तरह भड़क उठा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी गुस्से वाला रिएक्शन दिया है।

पुनीत सुपरस्टार ने करण और तेजस्वी के इस वीडियो को पहले अपने मोबाइल फोन में प्ले किया और भी बुरी तरह भड़कते हुए बोले- "शर्म करले करण कुंद्रा बच्ची के साथ ऐसा कर रहा है और उसके बाद तू वीडियो भी डाल रहा है। अबे जिंदगी में कभी भी किसी बच्चे के साथ ऐसा मत करियो क्योंकि दुनिया की हर बच्ची के पीछे ना पुनीत सुपरस्टार खड़ा है। अबे भेज अपनी लोकेशन 15 मिनट में पहुंच रहा हूं।"
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने इस वीडियो को शेयर करने के बाद काफी ट्रोल हुए थे। इस वीडियो में दोनों को बिना कपड़ों के देखा जा सकता है और तेजस्वी लगातार कुछ कहती नजर आ रही हैं।
काफी कम देखा जाता है कि कोई सेलिब्रिटी इस तरह के प्राइवेट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर साझा कर दे। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस दौरान पूल में नजर आ रहे हैं और साथ साथ नहा रहे हैं। लोगों को ये बात इतनी नागवार गुजरी है कि दोनों बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने कपड़े नहीं पहने हैं और पूल में नहाते दिख रहे हैं। तेजस्वी इस दौरान लगातार कुछ कह रही हैं। करण कुंद्रा तेजस्वी के पीछे शांत हैं और वीडियो का हिस्सा हैं। तेजस्वी प्रकाश ने कहा, ''हम दोनों ने हेयर ऑयल भी लगाया था और इसको हो गए हैं एक घंटा, हम हैं हमारे पूल में क्योंकि एक घंटा हो गया। आधे घंटे के लिए फेस पैक रखा है और एक घंटे के लिए हेयर ऑयल रखा है। अब बारी है हमारे शॉवर लेने की और इसके बाद हम तैयार हो जाएंगे हमारे कैंडिल लाइट डिनर के लिए।'' ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। tadka_bollywood_ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसको साझा किया है जिसमें लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications