'लड़कियों को बाप की जागीर समझ रखा है क्या..' आलिया को छूने पर वरुण धवन पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर!

puneet superstar viral video varun dhawan

Puneet Superstar Slams Varun Dhawan- पुनीत सुपरस्टार इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते है। वो अपने गंदे और घिनौने कंटेंट को लेकर जाने जाते हैं। कभी वो जानवरों का मल खाते हैं तो कभी नाले से पानी पी जाते हैं।

लेकिन इस वक्त उन्होने एक वीडियो पोस्ट करते हुए वरुण धवन को काफी खरी खोटी सुनाई है। पुनीत ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में वरुण धवन लगातार उनको इरिटेट कर रहे हैं और काफी क्लोज आते नजर आ रहे हैं। आलिया को देखकर आप लग जाएगा कि वो काफी खुश नजर नहीं आ रही है। इस वीडियो को लेकर पुनीत सुपरस्टार ने काफी कुछ कह डाला है।

क्या बोले पुनीत?

पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''ये देख रहे हो दोस्तों, वरुण धवन किस तरह से जबरदस्ती आलिया भट्ट को टच कर रहा है। आलिया भट्ट परेशान हो रही है असहज हो रही है। अबे बॉलीवुड वालों तुम लोगों ने लड़कियों को अपनी जागीर समझ रखा है क्या जो किसी भी एक्ट्रेस को टच कर लोगे। इस वीडियो को इतना शेयर करना ताकि इसकी बीवी को और इसके पिता डेविड धवन को भी पता लगे और पूरे बॉलीवुड को पता लगे कि ये किस तरह का काम कर रहा है।''

पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है। हालांकि लोग उनको ही इस वीडियो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं और काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार ने फिलहाल किसी भी ट्रोलर को जवाब नहीं दिया है।

इंफ्लुएंसर के लगभग हर वीडियो पर उनको उल्टी सीधी बातें बोलीं जाती हैं। लेकिन वो ऐसा कंटेंट ही बनाते हैं। इसी के चलते वो बिग बॉस शो का हिस्सा भी रहे थे और उन्होने कई हरकतें घर के अंदर भी की थीं।

आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X