सचिन तेंदुलकर पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर, विनोद कांबली वाले वीडियो पर बोला- 'पैसा आने के बाद..'

Puneet Superstar on Sachin Kambli Video- हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक साथ नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सचिन तेंदुलकर को काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी।
ऐसा कहा जा रहा है कि सिर्फ दिखावे के लिए सचिन तेंदुलकर विनोद कांबली के पास गए थे और विनोद ने सीट ऑफर की बगल में बैठने के लिए तो वो हाथ छुड़वाकर वहां से निकल गए।
ये वीडियो सामने आया और आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो में मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार का रिएक्शन आया है। पुनीत ने जमकर सचिन तेंदुलकर को खरी खोटी सुनाई है। उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले पुनीत सुपरस्टार
पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ''सचिन तेंदुलकर को ऐसा नहीं करना चाहिए थे। उसका दोस्त उसके साथ बैठना चाहता था, दो बातें करना चाहता था, विनोद कांबली। लेकिन सचिन तेंदुलकर उससे हाथ छुड़ाकर भग गया। बचपन का दोस्त और बचपन का प्यार.. सब खत्म हो गया पैसा और फेम आने के बाद।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सिर्फ वीडियो से आइडिया नहीं लगा सकता क्योंकि सचिन शुरू से एक अच्छा इंसान या मददगार रहा है।'' एक ने लिखा, ''बिना जाने कैसे बोल सकते हो ये भी हो सकता है विनोद ने दारू पी राखी हो और सचिन को महक लग गई हो।'' एक ने लिखा, ''भाई देखो सब सही है, लेकिन सचिन के बारे में गलत वीडियो मत बनाना।'' इस तरह से लोगों का रिएक्शन आ रहा है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications